{"vars":{"id": "123258:4912"}}

हांसी: चानौत जल विवाद, ग्रामीणों ने ठुकराया सरकार का प्रस्ताव

हांसी के चानौत गांव में पानी की मांग को लेकर आंदोलन जारी। ग्रामीणों ने सरकार के प्रस्ताव को ठुकराया, टी-कनेक्शन की मांग पर अड़े।
 
हांसी: चानौत गांव में भाखड़ा पाइपलाइन से पानी लेने की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन अब जारी रहेगा. धरना कमेटी ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है. ग्रामीणों का कहना है कि वो हांसी जाने वाली पाइपलाइन से टी-कनेक्शन लगाकर ही पानी लेंगे और अपनी मांग से पीछे नहीं हटेंगे. बता दें कि धरना कमेटी को आंदोलन में हरियाणा के कई गांवों, किसानों और खाप पंचायतों का भी समर्थन मिल रहा है.

चानौत गांव में जारी रहेगा धरना: आंदोलन को संगठित तरीके से चलाने के लिए गांव के लोगों ने तीन अलग-अलग कमेटियों का गठन किया है, जिनमें एक 21 सदस्यीय और दो 11-11 सदस्यीय कमेटियां शामिल हैं. ये तीनों कमेटियां इस धरने पर आगे का फैसला करेंगी. ग्रामीणों का कहना है कि आंदोलन से जुड़े सभी निर्णय तीनों कमेटियां अलग-अलग विचार-विमर्श के बाद संयुक्त रूप से लेंगी. जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, तब तक धरना जारी रहेगा.

'मांग पूरा ना होने तक आंदोलन रहेगा जारी': छात्र नेता रोहित का कहना है कि उनके आंदोलन को हरियाणा के गांवों, किसान संगठनों और खाप पंचायतों का पूरा समर्थन मिल रहा है. बढ़ते जनसमर्थन से आंदोलन को और मजबूती मिली है. पगड़ी संभाल जट्टा से मनदीप ने कहा कि वे अपनी मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रखेंगे. जब तक टी नहीं तब तक पीछे नहीं हटेंगे. किसान नेता सतबीर पहलवान ने कहा कि चानौत गांव के ग्रामीणों की मांग जायज है. ग्रामीण टी-कनेक्शन के जरिए ही पानी लेने की मांग पर अड़े हैं. और इस संघर्ष में किसान संगठन उनका पूरा साथ देंगे. उन्होंने कहा कि जब तक ग्रामीणों की मांग पूरी नहीं होती, तब तक आंदोलन को समर्थन जारी रहेगा.

कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा की प्रतिक्रिया: चानौत जल विवाद पर कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि "सरकार लगातार ग्रामीणों से बातचीत कर समाधान निकालने का प्रयास कर रही है, लेकिन ग्रामीण अपने रुख से पीछे हट रहे हैं. कल ग्रामीणों ने अलग पाइपलाइन से पानी लेने की बात मानी थी, लेकिन आज फिर टी-कनेक्शन से ही पानी लेने की मांग पर अड़ गए हैं. टी कनेक्शन मामले में पुलिस ने हाइड्रा जब्त कर ली है. जेसीबी भी जल्द पुलिस के कब्जे में होगीं."

'सरकार जल उपलब्ध कराने के लिए तैयार': कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि "सरकार हर गांव को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह तैयार है और चानौत को भी अलग पाइपलाइन से पानी देने का प्रस्ताव दिया गया है. कुछ लोगों ने गांव में जाकर ग्रामीणों को बहकाया है, जिसके कारण वे अपने पहले के निर्णय से पलट गए." उन्होंने ग्रामीणों से किसी के बहकावे में न आने और बातचीत के जरिए समाधान स्वीकार करने की अपील की.

'ग्रामीणों को सरकार का प्रस्ताव स्वीकारना चाहिए': रणबीर गंगवा ने कहा कि सरकार गांव के विकास के लिए भी पूरी तरह प्रतिबद्ध है. यदि ग्रामीण अलग पाइपलाइन का प्रस्ताव स्वीकार करते हैं तो सरकार गांव के विकास कार्यों के लिए विशेष ग्रांट देने को भी तैयार है. उन्होंने कहा कि सरकार चाहती है कि चानौत गांव का विकास हो और सभी ग्रामीणों को बिना किसी विवाद के स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाए.