{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Government College Student Injured: हांसी के किले पर हुआ दर्दनाक हादसा, सोरखी गांव की रहने वाली अंजलि नीचे गिरी

हांसी के ऐतिहासिक किले से 50 फीट नीचे गिरकर कॉलेज छात्रा गंभीर रूप से घायल। नागरिक अस्पताल से हिसार रेफर।
 

हांसी : हांसी के ऐतिहासिक किले पर बुधवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक छात्रा करीब 50 फीट नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

मिली जानकारी के अनुसार, घायल छात्रा की पहचान अंजलि के रूप में हुई है, जो हिसार के गवर्नमेंट कॉलेज की छात्रा बताई जा रही है। अंजलि हांसी जिले के सोरखी गांव की रहने वाली है। बताया जा रहा है कि बुधवार शाम करीब 5 बजे छात्रा ऐतिहासिक किले पर गई थी। 

इसी दौरान वह अचानक करीब 50 फीट ऊंचाई से नीचे गिर गई। हादसे में छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल छात्रा को तुरंत उपचार के लिए हांसी के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। 

प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हिसार रेफर कर दिया।  हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। छात्रा के गिरने के सही कारणों की जांच की जा रही है।