{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Haryana: हरियाणा में ACB टीम की बड़ी कार्रवाई, धोखाधड़ी से जमीन अपने नाम करवाने वाला नम्बरदार गिरफ्तार 

 

Haryana: 05.03.2025 को ए.सी.बी. अम्बाला टीम  ने आरोपी अशोक कुमार (प्राईवेट व्यक्ति) निवासी गांव बिरथे बाहरी, जिला कैथल को गांव बिरथे बाहरी से गिरफतार किया है। जिसको आज  माननीय अदालत में पेश किया जाएगा।

 मामला में आरोप था कि गांव बिरथे बाहरी में सरकार द्वारा पाकिस्तान से विस्थापित होकर आये लोगो को 649 एकड 4 कनाल, 17 मरले खेती-बाडी योग्य जमीन  पालन-पोषण करने के लिये दी गई थी। इस भूमि की पैदावार का 1/3 हिस्सा सरकार को देना था। कुछ समय बाद लोंगों ने भूमि से प्राप्त पैदावार की आय का हिस्सा 1/3 सरकार को देना बंद कर दिया। 

नवम्बर 1987 को उपरोक्त जमीन को सम्बन्धित व्यक्तियों (पटटेदारो) को आंबटित करने के आदेश सरकार द्वारा पारित कर दिये तथा भूमि आंवटन के लिये एक कमेटी बनाई गई जिसमें जिला कल्याण अधिकारी कैथल, तहसीलदार कैथल, हल्का पटवारी व कानूनगो तथा अलॉटमैंट कमेटी के सदस्य श्री करतार सिहं, श्री दलजीत सिहं व महेन्द्र सिहं नम्बरदार को शामिल किया गया।

उपरोक्त जमीन को आंबटित करते समय महेन्द्र सिह नम्बरदार द्वारा जिला कल्याण अधिकारी व अन्य अधिकारियो/ कर्मचारियों से मिलीभगत करके 79 कनाल जमीन अपने नाम, अपनी पत्नी व अपने लडके अशोक कुमार के नाम धोखाधडी से करवा ली गई। इस मामले की जांच उपरान्त ए.सी.बी. अम्बाला द्वारा अभियोग संख्या 27 दिनांक 07.10.2022 धारा 420, 467, 468, 471, 120बी0 भा.द.स. 13(2) पी.सी. एक्ट थाना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, अम्बाला में दर्ज किया गया था।
 
इस प्रकरण में अन्य आरोपी कान्ता देवी, रामानन्द (प्राईवेट व्यक्ति) व सतनाम सिंह तत्कालीन जिला कल्याण अधिकारी कैथल की गिरफतारी अभी बकाया है। इनको गिरफतार करने के प्रयास किये जा रहे हैै।