Haryana: हरियाणा में ACB टीम की बड़ी कार्रवाई, मैनेजर को रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार
Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के सोनीपत में ACB की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ESIC डिस्पेंसरी के सेंट्रल मैनेजर को 11 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, राठधाना मोड़ के नजदीक स्थित ESIC डिस्पेंसरी में कार्यरत मैनेजर विनोद मजदूरों को दुर्घटना के दौरान मिलने वाले मुआवजे की मंजूरी दिलाने के नाम पर रिश्वत मांग रहा था। आरोपी ने कुल 16 हजार रुपए की डिमांड की थी, जिसमें से 5 हजार रुपए पहले ही एडवांस ले चुका था। Haryana News
रंगे हाथों गिरफ्तारी
जानकारी के मुताबिक, वीरवार को मैनेजर विनोद को 11 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए ACB की टीम ने राई में स्थित एक कार्यालय से रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई ठेकेदार सागर की शिकायत पर हुई, जिसने एसीबी को सूचना दी थी। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार मैनेजर विनोद मूल रूप से सोनीपत का ही रहने वाला है। तीन महीने पहले ही उसका फरीदाबाद से ट्रांसफर सोनीपत हुआ था। फिलहाल एसीबी की टीम मामले की जांच कर रही है और आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।