Haryana: हरियाणा में ACB टीम की बड़ी कार्रवाई, फूड सप्लाई इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते हुए किया गिरफ्तार
Haryana Bribe Case: हरियाणा में ACB की करनाल टीम ने आज दिनांक 4.2.2025 को आरोपी राजीव कुमार, निरीक्षक खाद्य एंवम आपूर्ति विभाग, करनाल को 10000/-रू0 बतौर रिश्वत राशी के साथ रंगे हाथो गिरफतार किया।
शिकायतकर्ता श्री विकास शर्मा निवासी गांव खराजपुर, जिला करनाल ने ACB करनाल को दी गई अपनी शिकायत में आरोप लगाया गया कि उसकी पत्नी रजनी व उसके भाई विक्रम कुमार के नाम राशन डिपो है।
यह राशन डिपो राजीव कुमार, निरीक्षक, व अमन कुमार, AFSO, खाद्य एंवम आपूर्ति विभाग खण्ड कुंजपुरा के अधीन आते है।
खाद्य एंवम आपूर्ति विभाग द्वारा उसके राशन डिपू पर HWC गोदाम के माध्यम से खराब गेंहू भेजा गया था। जिस बारे उसके द्वारा खाद्य एंवम आपूर्ति विभाग के अधिकारियों से डिपो पर प्राप्त खराब गेंहू बारे शिकायत की गई।
उसकी शिकायत की जांच के सम्बन्ध में उसके राशन डिपो पर दिनांक 28.1.2025 को राजीव कुमार, निरीक्षक, व अमन कुमार, AFSO, खाद्य एंवम आपूर्ति विभाग, खण्ड कुंजपुरा आये।
इसके उपरान्त दिनांक 31.1.2025 को अमन कुमार, AFSO, खाद्य एंवम आपूर्ति करनाल द्वारा उसको निरीक्षक राजीव कुमार के साथ फोन पर बात करके करनाल बुलाकर मिलने बारे कहा गया कि वह तुुम्हारे डिपू पर आये खराब गेंहू का समाधान कर देगा।
उसी दिन उसको निरीक्षक द्वारा गांव नेवल में मिलने के लिये बुलाया गया तथा निरीक्षक द्वारा उसे कहा कि अगर AFSO साहिब द्वारा राशन डिपो चैकिंग में कुछ गलत रिपोर्ट लिख दी तो तुम्हारी राशन सप्लाई बंद हो जाएगी।
निरीक्षक राजीव कुमार उपरोक्त द्वारा उस पर दबाव बनाकर 10,000/-रू. बतौर रिश्वत की मांग की तथा उसके द्वारा निरीक्षक राजीव द्वारा उपरोक्त 10,000/-रू. में से 5,000/-रू. ए.टी.एम. से निकालकर दे दिये।
इसके बाद भी निरीक्षक राजीव द्वारा उससे कहा गया कि 5,000/-रू0 अभी बकाया है तथा तुम्हारी पत्नी के राशन डिपो पर लगभग 570 किवटंल राशन का भी वितरण हुआ है। जिसके लिये अलग से 12/-रू. प्रति किवटंल के हिसाब से 6,850/-रू. कमीशन के बनते है। खाद्य एंवम आपूर्ति निरीक्षक राजीव कुमार द्वारा उससे कुल 10,000/-रू. बतौर रिश्वत की मांग की गई है।
उपरोक्त शिकायत पर ACB, करनाल की टीम द्वारा कार्यवाही करते हुये आरोपी निरीक्षक राजीव कुमार, खाद्य एंवम आपूर्ति विभाग, जिला करनाल को कार्यालय खाद्य एंव आपूर्ति विभाग खण्ड कुंजपुरा जिला करनाल से शिकायतकर्ता विकास शर्मा निवासी गांव खराजपुर, जिला करनाल द्वारा दी गई रिश्वत राशी 10,000/- रूपये लेते हुये रंगे हाथो गिरफ्तार किया गया।
इस सम्बन्ध में थाना भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, करनाल में अभियोग दर्ज किया गया है। यह पूरी कार्यवाही गवाहो के समक्ष पूरी पारदर्शिता के साथ की गई। उपरोक्त आरोपी राजीव कुमार, निरीक्षक खाद्य एंवम आपूर्ति विभाग खण्ड कुुंजपुरा, जिला करनाल में दिनांक 8.1.2025 को हाल में ही तैनात हुआ है।
ACB की करनाल टीम द्वारा दिनांक 2.1.2025 को खाद्य एंवम आपूर्ति विभाग खण्ड कुंजपुरा, जिला करनाल में तैनात राजेंद्र सिंह, सहायक खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी, नीरज वधवा खाद्य एवं आपूर्ति निरीक्षक तथा सेवादार (सेवानिवृत्त) रामचंद्र को भी रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इन आरोपियों द्वारा डिपो होल्डरो से मासिक तौर पर रिश्वत वसूली करने के आरोप थे।