{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Haryana: हरियाणा में 150 करोड़ की ठगी के आरोपी गिरफ्तार, 20 हजार लोगों को दिया था पैसा डबल करने का लालच 

 

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के पानीपत में 150 करोड़ की ठगी करने वाले दंपती को पुलिस ने पकड़ लिया है। जानकारी के मुताबिक, इन आरोपियों की पहचान डायरेक्टर रिंकू ढांडा व उसकी पत्नी सोनिया निवासी रूपनगर पंजाब के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, साल 2019 में GFX एकेडमी प्राइवेट लिमिटेड नाम से कंपनी बनाकर 10 माह में आरोपी दंपती ने अपने अन्य साथी आरोपियों के साथ मिलकर पैसे डबल करने का झांसा देकर लोगों से कंपनी में निवेश करा करीब 4 साल तक निवेशकों को स्कीम का लाभ देने के बाद वर्ष 2024 में कंपनी बंद कर दी थी। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, निवेशकों को उनका पैसा वापस नहीं लौटाया। आरोपियों के खिलाफ पानीपत व अन्य जिलों में शिकायत देकर मामले दर्ज कराए गए थे। कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी के पानीपत के थाना चांदनी बाग, थाना किला व थाना सेक्टर 13/17 में एक-एक मामला व करनाल में एक व जींद में दो मामले दर्ज है।

पैसा डबल का दिया था झांसा

मिली जानकारी के अनुसार, एसपी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि 31 मार्च को NHBC निवासी सुरेश ने शिकायत देकर बताया था कि पानीपत निवासी निर्दोष कुमार के साथ उसकी जान पहचान थी। निर्दोष कुमार ने उसको अपनी कंपनी GFX एकेडमी प्राइवेट लिमीटेड के प्लान के बारे में बताया। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, मई 2023 में निर्दोष अपने साथ रिंकू ढांडा, सोनिया ढांडा व अंजली को साथ लेकर उनके घर आया। सभी मिलकर कहने लगे उनकी GFX एकेडमी प्राइवेट लिमीटेड कंपनी ट्रेडिंग का काम करती है। अच्छा मुनाफा कमाती है।

मिली जानकारी के अनुसार, उसको 40 सप्ताह में पैसे डबल करने की बात कहकर कंपनी में निवेश करने के लिए कहा और साथ में पैसों की गांरटी की बात कही। विश्वास में लेकर 3 जून 2023 को उसकी 10 लाख रूपए की GFX की आईडी बनाकर उक्त राशि ले ली। जानकारी के मुताबिक, कंपनी की तरफ से उसे किसी प्रकार की रसीद भी नहीं दी गई। आईडी बनने के बाद उसके खाते में थोड़े-थोड़े कर 3 लाख 43 हजार 35 रूपए वापिस आए। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, सितंबर 2023 में निर्दोष कुमार ने उसकी 20 लाख रूपए की एक आईडी और बनाकर पैसे ले लिए। इसकी भी रसीद नहीं दी गई। अक्तूबर 2023 में कंपनी लोगों का पैसा लेकर भाग गई है। कंपनी के डायरेक्टर व अन्य कर्मियों ने साजिश के तहत लोगों के साथ ठगी की। कंपनी के उक्त चारों आरोपियों ने 40 सप्ताह में पैसा डबल करने का झांसा देकर उससे साथ धोखाधड़ी कर उक्त राशि हड़प ली।

20 हजार लोगों से ठगी 

मिली जानकारी के अनुसार, एसपी ने बताया कि बीते मंगलवार को रिंकू ढांडा को गिरफ्तार किया था। जिसने 4 दिन के पुलिस रिमांड पर बताया कि उसने पत्नी सोनिया के साथ पानीपत निवासी दोस्त निर्दोष से मिलकर नेटवर्क मार्केटिंग में लोगों से पैसे हड़पने की साजिश रची। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, साल 2019 में GFX एकेडमी प्राइवेट लिमिटेड पानीपत के नाम से कंपनी बनाई। कंपनी में काफी लोगों ने पैसा निवेश किया। कंपनी में लेनदेन ज्यादा होने लगा तो GFX एकेडमी एंड ट्रेड प्राइवेट लिमीटेड नाम से एक और कंपनी बनाकर उसका पानीपत टीडीआई सेक्टर 18 में ऑफिस बना लिया।

मिली जानकारी के अनुसार, इसमें भी करीब 20 हजार लोगों ने करोड़ों रूपए निवेश किए। निर्दोष की पत्नी अंजली भी ऑफिस में काम करती थी। जानकारी के मुताबिक, उनकी कंपनी 10 महीने निवेश की राशि डबल कर देती थी। सभी आरोपियों ने सेमिनार आयोजित किए, जिससे निवेशक उनसे प्रभावित हुए। लोगों ने विश्वास कर करीब 150 करोड़ रुपए कंपनी में निवेश कर दिए। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, करीब 4 साल तक निवेशकों को स्कीम का लाभ देने के बाद वर्ष 2024 में कंपनी बंद कर दी थी। शनिवार को मामले में नामजद आरोपी पत्नी सोनिया को गिरफ्तार किया। आरोपी दंपती ने ठगी कर हड़पी राशि से फॉच्र्युनर व वरना गाड़ी खरीदी थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से फॉच्र्युनर, वरना गाड़ी व 2 लाख कैश बरामद किया।