Haryana: हरियाणा में प्रशासन का अलर्ट ! घग्गर नदी का जल स्तर खतरे के निशान पर....
Aug 6, 2025, 11:53 IST
Haryana: हरियाणा में पंचकूला प्रशासन की ओर से सूचित किया जाता है कि हिमाचल व हरियाणा में बीती रात से हो रही भारी बारिश के कारण घग्गर नदी का जल स्तर खतरे के निशान के पास पहुंच गया है।
जरूरी सूचना!
दिनांक : 06.08.2025
समय: प्रातः 10:40
कृपया नदी, नालों व जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहें।
किसी भी नदी या नाले के किनारे या उस पर बने पुल पर खड़े होकर पानी देखने से बचें। यह खतरनाक हो सकता है।
किसी भी आपात स्थिति में फ्लड कंट्रोल रूम से तुरंत संपर्क करें: 0172 2562135
सुरक्षित रहें, सतर्क रहें।
— उपायुक्त पंचकूला ।