Haryana news : हरियाणावासियों की बल्ले-बल्ले, अब एसी बसों में कर सकेंगे हरिद्वार, वृंदावन और नैनीताल का सफर
Haryana news : हरियाणा वासियों के लिए बड़ी ख़ुशी की खबर आई है। अब रोहतक से हरिद्वार, वृंदावन और नैनीताल का सफर आसान हो जाएगा, क्योंकि अब इन रूटों पर जल्द ही एसी बसें दौड़ने शुरू कर हो जाएंगी। जिसके बाद हरिद्वार, वृंदावन और नैनीताल जानें वाले यात्री AC बसों में यात्रा करेंगे।
दरअसल परिवहन विभाग की ओर से रोहतक डिपो के बेड़े में 10 नई AC बसें मिली हैं। इन बसों को धार्मिक मार्गों पर चलाने के लिए रोडवेज अधिकारी तैयारियों में लगे हुए हैं। बसों की पासिंग की प्रक्रिया आरटीए (क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण) से कराई जा रही है, जो फाइनल स्टेज पर है। Haryana news
जानकारी के मुताबिक रोडवेज के मुख्य निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि इन रूटों पर AC बसों में सामान्य बसों की तुलना में डेढ़ गुना ज्यादा किराया लगेगा। रोहतक से हरिद्वार तक सामान्य बस में 365 रूपये, वृंदावन के 250 रुपये और नैनीताल जाने के लिए करीब 572 रुपये किराया लगता है। ऐसे में इन बसों का डेढ़ गुना किराया लागू किया जाएगा।