Haryana: हरियाणा के इन जिलों में बसों का चक्का जाम, रोडवेज कर्मचारियों ने किया अब ये ऐलान
Haryana: हरियाणा के फतेहाबाद में रोडवेज परिचालक से मारपीट के मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं होने के चलते रोडवेज कर्मचारियों में रोष है। रोडवेज कर्मचारियो द्वारा रोष स्वरूप वीरवार को हिसार, फतेहाबाद व सिरसा में चक्का कर दिया। इससे रोडवेज बसें नहीं चलने से यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। यात्री निजी वाहनों से सफर करना पड़ रहा है। मंगलवार से जारी हड़ताल को अब और आंदोलनात्मक रूप दे दिया गया है।
कर्मचारियों की आपात बैठक
आपको बता दें कि बुधवार को फतेहाबाद बस स्टैंड व सिरसा डिपो पर रोडवेज सांझा कमेटी ने कर्मचारियों के साथ एक बैठक की। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि वीरवार को फतेहाबाद, सिरसा और हिसार डिपो की सभी रोडवेज बसें हड़ताल पर रहेंगी।
गिरफ्तारी न होने पर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चे के घोषित प्रोग्राम अनुसार फतेहाबाद डिपो के परिचालक कृष्ण कुण्डू पर ड्यूटी के दौरान हमला करने के आरोपियों को गिरफ्तार न करने के विरोध में डिपो सांझा मोर्चा सदस्य पृथ्वी सिंह चाहर, चमन लाल स्वामी व लादुराम की अध्यक्षता में प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में विशेष रूप से मौजूद स्टेट के नेता पृथ्वी सिंह चाहर, सुरेंद्र डूडी, विकास बीएमएस, मदनलाल खोथ, मोहनलाल ने संयुक्त रूप से प्रदर्शनकारी कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए बताया कि 16 जून को हरियाणा राज्य परिवहन फतेहाबाद डिपो की एक बस संख्या एचआर-62-जीवी-2491 हरिद्वार से फतेहबाद जा रही थी।
इस बस में परिचालक पर हमला हुआ था। परिचालक को गंभीर चोटें आई हैं। परिचालक का ईलाज अग्रोहा अस्पताल में चल रहा है। प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही नहीं करने के विरोध में फतेहाबाद डिपो के कर्मचारियों ने फतेहाबाद डिपो व टोहाना सब डिपो बंद करके हड़ताल कर दी है।
पुलिस प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि फतेहाबाद का पुलिस प्रशासन हमलावरों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करे। राज्य नेताओं ने आगे बताया कि रोडवेज विभाग में चालक-परिचालक सुरक्षित नहीं है। हर रोज किसी न किसी डिपो के चालक व परिचालक के नाजायज मारपीट की जा रही है।
सरकार व प्रशासन द्वारा ठोस कार्यवाही नहीं की जा रही है, जिससे हमलावरों के हौंसले बुलंद हैं। इसी प्रकार 15 मई को जीरकपुर में चंडीगढ़ डिपो के चालक व परिचालक हिम्मत पर जानलेवा हमला करने के आरोपियों को भी अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया।
जीरकपुर व फतेहाबाद डिपो के चालक-परिचालकों पर जानलेवा हमला करने के आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए, अन्यथा आज फतेहाबाद डिपो में राज्य सांझा मोर्चे की होने वाली बैठक में आगामी निर्णायक आंदोलन का ऐलान किया जाएगा।