Haryana: हरियाणा में जेल वार्डन के इन पदों पर होगी बड़ी भर्ती, CM सैनी ने किया बड़ा ऐलान
Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के करनाल में CM नायब सिंह सैनी ने जेल ट्रेनिंग अकादमी का उद्घाटन किया।
जानकारी के मुताबिक, इस दौरान उन्होंने जेल विभाग में वार्डनों के लिए 1300 पदों पर भर्ती की घोषणा की। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, CM ने कहा कि जेल विभाग में मेडिकल एवं पैरामेडिकल स्टाफ में खाली पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। जानकारी के मुताबिक, इसके अलावा पंचकूला, दादरी और फतेहाबाद में लगभग 300 करोड़ रुपए की लागत से नई जेलों का निर्माण किया जाएगा। Haryana News
CM बोले-
जानकारी के मुताबिक, CM नायब सैनी ने कहा कि आज 30.29 करोड़ की लागत से 3 साल 2 महीने की अवधि में करीब साढ़े छह एकड़ में जेल ट्रेनिंग अकादमी का उद्घाटन हुआ है। यह एक इमारत का उद्घाटन नहीं है बल्कि दृष्टिकोण का परिवर्तन है। यह नए विजन की शुरुआत है। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, यहां सजा की बजाय सुधार और पुनर्वास को महत्व दिया जाएगा। इस अकादमी की काफी समय से जरूरत महसूस हो रही थी, क्योंकि बदलते समय में जेल कर्मचारियों और अधिकारियों को नई-नई तकनीक की जानकारी देना बहुत जरूरी है।