Haryana: हरियाणा में CM फ्लाइंग की अस्पताल पर रेड, बिना डिग्री के चल रहा था अस्पताल
Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के गुरुग्राम जिले में CM फ्लाइंग की टीम ने तावडू मार्ग पर स्थित शिवांश अस्पताल पर छापेमारी की।
मिली जानकारी के अनुसार, यहां बिना रजिस्ट्रेशन और बिना डॉक्टर की डिग्री के अस्पताल चलता मिला। पूछताछ के दौरान अस्पताल के संचालक तुषार ने खुद को डॉक्टर बताया। वह गांव मलिकपुर थाना बेरी, जिला झज्जर का रहने वाला है। टीम ने जब उससे अस्पताल के वैध दस्तावेज मांगे तो वह नहीं दिखा सका। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, जांच में अस्पताल में ऑपरेशन थिएटर, फार्मेसी और 5 बेड मिले। यहां से विभिन्न दवाइयां और सर्जिकल उपकरण बरामद हुए हैं। इनमें ऑक्सीटोसीन इंजेक्शन, बीटामेथासोन, लैक्सिक्स इंजेक्शन, लोकल जैली और अन्य सामान शामिल हैं। Haryana News
प्रमाणपत्र भी फर्जी
मिली जानकारी के अनुसार, CM फ्लाइंग को यहां शिवांश अस्पताल एंड ट्रॉमा सेंटर की मोहरें मिलीं हैं। साथ ही डॉ. अनिल के नाम के फर्जी प्रमाणपत्र भी बरामद हुआ है। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पटौदी के मेडिकल ऑफिसर डॉ. सुंशात शर्मा ने आरोपी के खिलाफ एनएमसी एक्ट 2019 की धारा 34 के तहत शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।