Haryana Government Direct Benefit Transfer: हरियाणा में 50 लाख से अधिक लाभार्थियों को बड़ा तोहफा, DBT से ट्रांसफर हुए ₹1595.50 करोड़
हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने 19 योजनाओं के तहत 50 लाख से अधिक पात्र लाभार्थियों के बैंक खातों में ₹1595.50 करोड़ की राशि DBT से ट्रांसफर की।
हरियाणा : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विभिन्न योजनाओं के तहत लाभार्थियों को लाभ वितरण किया। लाभ वितरण कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री की प्रेस वार्ता हुई। सीएम सैनी ने आज दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना की दसवीं किस्त जारी की है। योजना के तहत 9 लाख 98 हजार लाभार्थी बहन बेटियों के खातों में 209 करोड़ 62 लाख रुपए की राशि डाली गई।मुख्यमंत्री ने बताया कि अब तक 10 किस्तों में 2 हजार 42 करोड़ 31 लाख रुपए की राशि दी जा चुकी है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बताया कि आज 15 सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत 1124 करोड़ 94 लाख रुपए की राशि खातों में डाली गई। यह राशि सीधे 34 लाख 93 हजार 978 लाभार्थियों के खातों में डाली गई। भुगतान DBT के माध्यम से किया जा रहा है। यह भुगतान हमारी पारदर्शिता और सुशासन के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जानकारी देते हुए बताया कि आज दयालु योजना के तहत 6224 परिवारों को 234 करोड़ 77 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान कर रहे हैं। इसे मिलाकर 83536 परिवारों को 3152 करोड़ 48 लाख रुपए की आर्थिक सहायता जारी की जा चुकी है। हर घर हर गृह योजना के तहत 4 लाख 93 हजार 434 बहनों के खातों में जून माह की सब्सिडी भी डाली गई है।इसके तहत आज 19 करोड़ 17 लाख रुपए की सब्सिडी की गई जारी। आज जारी की गई राशि को मिलाकर कुल 340 करोड़ 14 लाख रुपए की राशि दी जा चुकी है
आगे सीएम ने बताया कि आज हरित खाद को बढ़ावा देने के लिए 13237 किसानों के खाते में 7 करोड रुपए की राशि भी डाली गई। यह राशि खरीफ 2026- 27 में 70 हजार एकड़ क्षेत्र में ढेंचा एवम मूंग को खाद के रूप में अपनाने के लिए जारी की गई है। खरीफ 2026 के दौरान 5844 किसानों द्वारा 36 हजार 670 एकड़ क्षेत्र में ढेंचा की खेती का सत्यापन हुआ। इसी प्रकार 7393 किसानों द्वारा 36670 एकड़ क्षेत्र में मूंग एवं अन्य हरित खाद फसलों की खेती का सत्यापन हुआ। आज विभिन्न 19 योजनाओं के 50 लाख 4873 पात्र लाभार्थियों के बैंक खाते में 1595 करोड़ 50 लाख रुपए डाले गए।14 अगस्त को गुरुग्राम में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित होगा।