{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Haryana Commonwealth Games Cash Awards: सीएम नायब सैनी पंचकुला में खिलाड़ियों को देंगे नकद पुरस्कार और सम्मान

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 7 अगस्त को पंचकुला में कॉमनवेल्थ गेम्स के पदक विजेताओं और प्रतिभागी खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित करेंगे।

 

चंडीगढ़: खेल क्षेत्र में देश का नाम रोशन करने वाले हरियाणा के खिलाड़ियों के लिए बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 7 अगस्त को पंचकुला में आयोजित होने वाले एक विशेष राज्य स्तरीय समारोह में कॉमनवेल्थ गेम्स के पदक विजेताओं और प्रतिभागी खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे। हरियाणा के खिलाड़ियों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि देश के खेल परिदृश्य में प्रदेश की भूमिका सबसे अहम है।

कॉमनवेल्थ गेम्स में देश और प्रदेश का नाम चमकाने वाले पदकवीरों को नकद पुरस्कार और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।भारत द्वारा जीते गए कुल 13 स्वर्ण पदकों में से अकेले 7 गोल्ड हरियाणा के लाल लाए हैं।प्रदेश के खिलाड़ियों ने देश की झोली में कुल 10 पदक डाले हैं, जो राज्य की बेहतरीन खेल नीति का प्रमाण है। पदक विजेताओं के साथ-साथ कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा लेने वाले सभी एथलीटों को भी सम्मानित किया जाएगा ताकि उनका मनोबल बना रहे।7 अगस्त को पंचकुला में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में खेल विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहेंगे।