{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Haryana: हरियाणा में राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष पर जानलेवा हमला, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात 

 

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के गुरुग्राम में राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष आशीष शर्मा पर जानलेवा हमला होने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, यह घटना उस समय हुई, जब वह अपनी टीम के सदस्यों के साथ अपने कार्यालय में बैठे थे। 

मिली जानकारी के अनुसार, आठ से दस हमलावरों ने लाठी और डंडों से उन पर ताबड़तोड़ प्रहार किए। पूरी घटना ऑफिस में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है।

जानकारी के मुताबिक, गंभीर रूप से घायल आशीष शर्मा को तुरंत पार्क अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। आशीष शर्मा के गौ संरक्षण कार्यों से जुड़े हुए हैं और लावारिस गायों को सड़कों से हटवाने में नगर निगम के साथ मिलकर सामाजिक कार्य करता है।

मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को नगर निगम की टीम द्वारा बादशाहपुर में अभियान चलाकर सड़कों पर घूम रही गायों काे पकड़ा जा रहा था। इस कार्य में आशीष और उनकी टीम मदद कर रही थी।

सुबह भी मारपीट

जानकारी के मुताबिक, आशीष ने बताया कि शुक्रवार सुबह भी गायों को पकड़वाने के दौरान उन पर हमला हुआ था, जिसमें वे मामूली रूप से घायल हुए थे। इसकी लिखित में शिकायत बादशाहपुर थाने में दी गई थी। मिली जानकारी के अनुसार, उनका कहना है कि कुछ असामाजिक तत्व अवैध रूप से डेयरियां चलाते हैं, वे इस कार्य से नाराज थे, जिसके चलते यह सुनियोजित हमला किया गया।

वीडियो डालने से नाराज

मिली जानकारी के अनुसार, CCTV में हमलावर यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि हमारी वीडियो वायरल करेगा क्या। वीडियो और फोटो वायरल करने का मजा चखाते हैं। इसको आज छोड़ेंगे नहीं। CCTV फुटेज में गंदी गंदी गालियां भी साफ सुनाई दे रही हैं।

पुलिस की लापरवाही

जानकारी के मुताबिक, आशीष शर्मा का आरोप है कि सुबह नगर निगम की टीम और लोगों के सामने उसके साथ मारपीट की गई थी, जिसकी शिकायत पुलिस को की गई, लेकिन बादशाहपुर थाना पुलिस ने समय पर कार्रवाई नहीं की, जिसके कारण शाम को चार बजे उनके ऑफिस पर हमला किया गया।

कड़ी कार्रवाई की मांग

मिली जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय बजरंग दल के स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इस हमले की कड़ी निंदा की है। संगठन ने प्रशासन से हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के मुताबिक, कार्यकर्ताओं ने कहा कि आशीष गौ माता की सेवा में लगे हैं, लेकिन कुछ असामाजिक तत्वों को यह पसंद नहीं आया। हम चुप नहीं बैठेंगे।

सुरक्षा पर सवाल

जानकारी के मुताबिक, इस हमले ने गुरुग्राम में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल खड़े किए हैं। संगठन के लोग सवाल पूछ रहे हैं कि जब कार्यालय में दिनदहाड़े इतना बड़ा हमला हो सकता है, तो आम नागरिकों की सुरक्षा का क्या? क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात करने की मांग की गई है।