{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Haryana: हरियाणा में नकली घी बनाने वाली फैक्ट्री का हुआ भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार 

 

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में शुक्रवार को महम पुलिस ने नकली घी बनाने में शामिल प्रदीप गोयल व शिव कुमार को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने आरोपितों को अदालत में पेश किया। जहां उन्हें चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, बता दें कि 2 जुलाई 2025 को महम स्थित सैमान चुंगी के पास चल रही बाला जी फूड के नाम से नकली घी की फैक्टी पर सी एम फ्लाइंग द्वारा छापा मारा गया था। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने मौके से सैकड़ों लीटर रिफाइंड व वनस्पति घी को मिलाकर बनाए जाने वाले नकली देशी घी को बरामद कर उसके सैंपल लिए थे। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, नकली घी तैयार कर रहे लोगों की पहचान अर्जुन रिहार, अखिलेश परीहार, विपिन के रूप में हुई थी। यह फर्म उजाला नगर निवासी संजय के नाम बताई गई थी। SHO सुभाष कुमार ने बताया कि इसमें चार आरोपितों को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।