Haryana: हरियाणा में फर्जी महिला ASI गिरफ्तार, सहेली के लापता होने पर ऐसे हुआ खुलासा ?
Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में पुलिस ने फर्जी महिला ASI को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, करीब 1 साल से पुलिस की वर्दी पहन कर युवती घूम रही थी। ASI के साथ सिपाही की भी वर्दी उसके पास में मिली है।
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस की वर्दी में रील्स बनाकर वह सोशल मीडिया पर शेयर करती थी। उसने ये रील्स हरियाणवी और पंजाबी गानों पर बना रखी हैं। इनमें हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा के गाने भी शामिल हैं। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, युवती का नाम आंचल (24) है, जो पिहोवा के गांव दीवाना की रहने वाली है। इसे परिवार ने बेदखल कर रखा है। अभी वह किराए के मकान में रह रही थी। उसने B.SC की पढाई कर रखी है। सहेली के लापता होने पर पुलिस ने पूछताछ की तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। पता चला कि उसे वर्दी पहने का शौक था।
कैसे पकड़ी गई जाने...
आरोप लगाया
मिली जानकारी के अनुसार, पिहोवा के निकटवर्ती गांव की लड़की 2 दिन पहले लापता हो गई थी। बेटी घर नहीं पहुंची तो उसकी मां ने थाना सदर पिहोवा में उसकी मिसिंग रिपोर्ट दर्ज करवाई। मां ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी अपनी सहेली आंचल के साथ गई थी। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, आंचल हरियाणा पुलिस में सिपाही है। उन्होंने आंचल को पूछा तो वह उन्हें धमकाने लगी। इसके बाद पुलिस तुरंत हरकत में आ गई और लड़की की तलाश शुरू कर दी।
पूछताछ के लिए थाने बुलाया
जानकारी के मुताबिक, इस मामले की जांच कर रहे ASI दिलेर ने आंचल को थाने बुलाकर पूछताछ की। बातचीत में उसने बताया कि उसे ड्यूटी के लिए जाना था, इसलिए वह अपनी सहेली को बस स्टैंड पिहोवा छोड़ आई थी। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, इसके बाद उसकी सहेली की कोई बातचीत नहीं हुई। वह खुद अपनी सहेली को ढूंढने की कोशिश कर रही है। उसने अपनी सहेली की लोकेशन के लिए अपने उच्चाधिकारी से बातचीत भी की थी।
पूछा तो पकड़ी गई
मिली जानकारी के अनुसार, इसी बीच जांच अधिकारी ASI दिलेर ने आंचल से उसका ID कार्ड मांगा। इस पर आंचल ने अपना कार्ड घर भूलने का बहाना बना दिया। दूसरी बार अधिकारी ने आंचल से उसकी ड्यूटी के बारे में पूछताछ की, तो उसने तपाक से जवाब दिया कि उसकी ड्यूटी थाना KUK (कुरुक्षेत्र) में लगी है। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, शक दूर करने के लिए अधिकारी ने थाना KUK में संपर्क किया, तो आंचल का झूठ पकड़ा गया। आंचल थाने में बिना वर्दी के आई थी, जिसे महिला पुलिस ने तुरंत काबू कर लिया।
FIR दर्ज कर भेजा जेल
जानकारी के मुताबिक, थाना सदर पिहोवा SHO जगदीश कुमार ने बताया कि लड़की की मां की शिकायत पर आंचल के खिलाफ FIR दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवती को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। वहीं, पुलिस ने लापता लड़की को अंबाला से बरामद कर उसके परिजनों के हवाले कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है कि आंचल ने वर्दी कहां से खरीदी थी। Haryana News
B.SC पास, परिवार ने बेदखल की
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस के मुताबिक आरोपी आंचल B.SC पास है। पिछले महीने पिहोवा के चैत्र-चौदस मेले में आंचल पुलिस की वर्दी पहनकर घूमती रही। पुलिस की वर्दी में इंस्टाग्राम पर उसके कई रील्स वायरल हैं। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, उसके घर में माता-पिता और बहन है। वह 2 बहनों में सबसे बड़ी है। करीब 2 साल पहले कहना न मानने पर परिवार ने उसे घर से बेदखल कर दिया था। इसके बाद वह किराए पर रूम लेकर रह रही थी।