Haryana: हरियाणा के युवाओं को मिलेगा विदेश में रोजगार, HKRN ने खोला भर्ती के लिए पोर्टल
Haryana: हरियाणा में युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा के युवाओं को एक बार फिर विदेश में नौकरी करने का मौका मिलने वाला है। हरियाणा सरकार ने इस भर्ती के लिए HKRNL पोर्टल भी खोल दिया है।
जानकारी के मुताबिक, हरियाणा के युवाओं के लिए विदेश में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में ट्रेलर ड्राइवर हैवी ड्यूटी, फोर्कलिफ्ट आपरेटर (माल ढुलाई वाली छोटी मशीन चलाने वाले), सामान्य हेल्परों और रिगर्स (भारी वस्तुओं को उठाने, स्थानांतरित करने वाला कर्मचारी) के 650 पदों के लिए हरियाणा कौशल रोजगार निगम लिमिटेड (HKRNL) के माध्यम से आवेदन मांगें हैं। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, HKRNL ने UAE में रोजगार के इच्छुक युवाओं के लिए शनिवार को पोर्टल खोल दिया। आज रविवार रात तक इस पर आवेदन किए जा सकेंगे। इनमें ट्रेलर ड्राइवर हैवी ड्यूटी के 200, फोर्कलिफ्ट आपरेटर के 200, सामान्य हेल्परों के 50 और रिगर्स के 200 पद शामिल हैं। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, सभी श्रेणियों के लिए योग्यता, अनुभव और आयु सीमा अलग-अलग निर्धारित की गई है। जालंधर स्किल डेवलपमेंट कारपोरेशन के माध्यम से युवाओं को विदेश भेजा जाएगा। ट्रेलर ड्राइवर और फोर्कलिफ्ट आपरेटर के पदों के लिए 21 से 40 वर्ष तक के युवा आवेदन कर सकते हैं जिनके पास एक से दो साल का अनुभव हो। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, ट्रेलर ड्राइवर भारी माल ढोने वाले ट्रेलर को खींचने वाले ट्रक या ट्रैक्टर को चलाता है। यह एक पेशेवर ड्राइवर होता है, जो आमतौर पर लंबी दूरी की यात्रा करता है और माल को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाता है। वहीं, रिगर्स के लिए 25 से 40 और सामान्य हेल्परों के लिए आयु सीमा 21 से 37 वर्ष रखी गई है। सभी पदों पर आवेदन के लिए दसवीं पास होना अनिवार्य है। अंग्रेजी की समझ भी होनी चाहिए। Haryana News
प्रदेश सरकार की सोच है कि राज्य के युवा सरकार के सानिध्य में तथा पंजीकृत एजेंटों के माध्यम से ही विदेश जाएं। उन्हें स्वयं भी अवैध रास्तों से विदेश जाने तथा फर्जी एजेंटों के चंगुल से बचने के प्रति जागरूक होना पड़ेगा।