{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Haryana: हरियाणा में फर्जी तरीके से सरकारी नौकरी लगी महिला, हाईकोर्ट ने सुनाया अब ये बड़ा फैसला 

 

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के पानीपत जिले के एक महिला फार्मासिस्ट को सिविल अस्पताल में ड्यूटी से मुक्त कर दिया गया है। 

जानकारी के मुताबिक, पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने कर्मचारी को बर्खास्त करने का आदेश दिया था। दरअसल, ड्यूटी ज्वाइन करने के समय मुख्यालय में फर्जी हलफनामा देने पर यह कार्रवाई की गई है। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, फार्मासिस्ट 2021 से अब तक जिला सिविल अस्पताल में कार्यरत थी। ज्वाइन करने के समय उसने परिवार के किसी सदस्य के नौकरी पर न होने का हलफनामा दिया था। जानकारी के मुताबिक, 2022 में शिकायतकर्ता ने उसके खिलाफ कोर्ट में केस दायर कर दिया। अब हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग को फार्मासिस्ट को बर्खास्त करने के आदेश दिए हैं। जानकारी के मुताबिक, स्वास्थ्य विभाग ने उसे नौकरी से निकाल दिया है।

झूठे शपथ पत्र से मिले थे 5 अंक

जानकारी के मुताबिक, बताया जा रहा है मूल रूप से जींद की रहने वाली मीनाक्षी नैन हाल ही में पानीपत के भूल भुलैया चौक के पास रहती है। वह 2021 में स्वास्थ्य विभाग में बतौर फार्मासिस्ट भर्ती हुई थी। भर्ती होने के दौरान उसने विभाग में शपथ-पत्र दिया था कि उसके परिवार का कोई सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं है। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, इससे उसे साक्षात्कार में पांच नंबर अतिरिक्त मिले थे। इन्हीं पांच नंबर से उसको नौकरी मिल गई थी। जानकारी के मुताबिक, 2022 में उसके खिलाफ एक व्यक्ति ने हाई कोर्ट में केस दायर किया था। 

लगभग तीन साल चली मामले की सुनवाई के बाद अब हाईकोर्ट ने उनके खिलाफ अपना फैसला सुनाया है। उनको नौकरी से रिलीव कर दिया गया है। Haryana News

ड्यूटी से रिलीव: SMO

जानकारी के मुताबिक, जिला नागरिक अस्पताल के एसएमओ डा. श्यामलाल महाजन ने बताया कि मीनाक्षी नैन को हाईकोर्ट ने बर्खास्त किया है। मिली जानकारी के अनुसार, उनके कार्यालय में इस संबंध में आर्डर भी प्राप्त हुए हैं। उनको यहां से रिलीव कर दिया गया है। मीनाक्षी पर नौकरी में दौरान ज्वाइनिंग के दौरान फर्जी तरीके से पांच नंबर लेने का दोष साबित हुआ है।