Haryana: हरियाणा में HKRN कर्मचारियों की हुई मौज, सैनी सरकार ने दी ये बड़ी सौगात
Haryana: हरियाणा में HKRN कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा में सैनी सरकार ने HKRN कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। हरियाणा सरकार ने कर्मचारियों के वेतन में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की।
जानकारी के मुताबिक, 1 जुलाई 2025 से ये आदेश लागू होगा। इसको लेकर हरियाणा सरकार की ओर से लेटर जारी कर दिया गया है। इसमें मजदूरी दरों में 5% की वृद्धि के साथ संशोधन कर उसे 50 रुपए कर दिया गया है। प्रदेश में HKRN के करीब 1.18 लाख कर्मचारी हैं।
सरकार द्वारा जारी ऑर्डर...
हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला
मानव संसाधन विभाग, हरियाणा (Human Resources Department) ने HKRNL (Nigam Wage Rates) में संशोधन का आदेश जारी कर दिया है।
यह संशोधित दरें 01 जुलाई 2025 से लागू होंगी।
संशोधित वेतन दरें (HKRNL) :
Category-I जिलों में
0-5 वर्ष अनुभव: ₹20,900
> 5-10 वर्ष अनुभव: ₹23,000
> 10 वर्ष से अधिक अनुभव: ₹25,100
Category-II जिलों में
0-5 वर्ष अनुभव: ₹18,450
> 5-10 वर्ष अनुभव: ₹20,300
> 10 वर्ष से अधिक अनुभव: ₹22,150
Category-III जिलों में
0-5 वर्ष अनुभव: ₹17,050
> 5-10 वर्ष अनुभव: ₹18,800
> 10 वर्ष से अधिक अनुभव: ₹20,550
इसके अलावा, Level-II और Level-III पदों पर भी संशोधित वेतन दरें लागू होंगी, जिसमें क्रमशः ₹24,600 से ₹29,550 और ₹25,300 से ₹30,350 तक वेतन दरें तय की गई हैं।
वित्त विभाग ने 5% राउंडिंग ऑफ कर नई दरों को मंज़ूरी प्रदान की है।
ये दूसरी बढ़ोतरी
मिली जानकारी के अनुसार, इससे पहले HKRN के कर्मचारियों की जून महीने में 5 प्रतिशत सैलरी बढ़ चुकी है। इससे कर्मचारियों की सैलरी में 900 रुपए से लेकर करीब 1200 रुपए तक की बढ़ोतरी हुई थी। ये आदेश 1 जून से लागू हुए थे।