IAS News 2026: हरियाणा के होम सेक्रेटरी सुधीर राजपाल को नहीं मिला एक्सटेंशन: 30 नवंबर 2026 को होंगे सेवानिवृत्त
हरियाणा के होम सेक्रेटरी सुधीर राजपाल को नहीं मिला एक्सटेंशन; 1990 बैच के IAS अधिकारी 30 नवंबर 2026 को होंगे सेवानिवृत्त।
Updated: Nov 27, 2026, 19:53 IST
चंडीगढ़। हरियाणा से इस वक्त की बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां हरियाणा के होम सेक्रेटरी सुधीर राजपाल (1990 बैच) को एक्सटेंशन नहीं मिली है। वे 30 नवंबर 2026 को रिटायर होंगे।
📄 मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने जारी किए सेवानिवृत्ति के आदेश
मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा सरकार ने 1990 बैच के IAS अधिकारी सुधीर राजपाल की सेवानिवृत्ति के आदेश जारी किए। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, सुधीर राजपाल 30 नवंबर 2026 को दोपहर बाद भारतीय प्रशासनिक सेवा से सेवानिवृत्त होंगे।
⚖️ राज्यपाल ने दी सेवानिवृत्ति के आदेश को मंजूरी
राज्यपाल ने उनकी अधिवर्षिता आयु पूरी होने पर सेवानिवृत्ति के आदेश को मंजूरी दी है।