{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Haryana: हरियाणा में भीषण सड़क हादसा, पिकअप ने लोगों को कुचला, हर तरफ बिखरी लाशें

 

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में आज शनिवार सुबह नूंह में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। जानकारी के मुताबिक, एक तेज रफ्तार पिकअप ने लोगों को कुचल दिया। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 से ज्यादा लोग गंभीर घायल हो गए। 

मिली जानकारी के अनुसार, हादसा इतना भयानक था कि कई शवों के टुकड़े हो गए। ये सभी एक्सप्रेसवे पर सफाई का काम कर रहे थे। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, हादसा सुबह करीब 10 बजे हुआ है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची फिरोजपुर झिरका थाना पुलिस बचाव कार्य में लगी हुई है। मृतकों के शवों को अल आफिया अस्पताल मांडीखेड़ा में रखवाया गया है। वहीं घायलों को नल्हड़ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया है।

सफाई करते वक्त कुचला

मिली जानकारी के अनुसार, इब्राहिमबास गांव के पास दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर 10 से ज्यादा सफाई कर्मचारी सफाई कार्य कर रहे थे। इस दौरान अचानक आई तेज रफ्तार पिकअप ने इन कर्मचारियों को कुचल दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि 6 कर्मचारियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं 5 कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर लाशें बिखरी दिखीं। कई शवों के टुकड़े हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की. जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

पहचान नहीं पाई

 Haryana News मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने बताया की अभी मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की मदद से हादसे की पूरी परिस्थितियों का पता लगाया जाएगा।