{"vars":{"id": "123258:4912"}}

इतिहास: NDA से देश की पहली महिला फाइटर पायलट बनीं हरियाणा की दो बेटियां

चरखी दादरी की इशिता सांगवान और मीनाक्षी ने रचा इतिहास! NDA के जरिए देश की पहली महिला फाइटर पायलट बनकर हैदराबाद में हासिल किया कमीशन। पूरे प्रदेश में जश्न।

 
चरखी दादरी : चरखी दादरी जिले के छपार गांव निवासी इशिता सांगवान व भागवी निवासी मीनाक्षी ने इतिहास रच दिया है। दोनों देश की पहली महिला फाइटर पायलट बनी हैं। 

बता दें कि इन दोनों ने साढ़े तीन साल की ट्रेनिंग पूरी कर ली है और हैदराबाद में आज दोनों कमीशन प्राप्त करेंगी। खास बात यह है कि एनडीए के जरिए पहली बार देश की दो बेटियां फाइटर पायलट बनी हैं। दोनों की इस उपलब्धि पर गांव में खुशी का माहौल है। वहीं इशिता सांगवान व मीनाक्षी ने अन्य बेटियों को भी संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि बेटियां बड़ा लक्ष्य निर्धारित करें और फिर पूरी शिद्दत से उसे पाने के लिए मेहनत करने में जुट जाएं।