{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Haryana news : हरियाणा में CM सैनी का बड़ा एक्शन, इन लोगों को निकाला जाएगा हरियाणा से बाहर

 

Haryana news : हरियाणा सरकार ने कड़ा एक्शन लेते हुए राज्य में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं।

जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को साफ शब्दों में कहा कि ऐसे लोगों की पहचान की जा रही है और उन्हें जल्द से जल्द देश से बाहर निकाला जा रहा है। सरकार का उद्देश्य है कि हरियाणा की धरती पर एक भी अवैध घुसपैठिया न बचे।Haryana news

मुख्यमंत्री सैनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर एक वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों को बीएसएफ (BSF) के ज़रिए पश्चिम बंगाल सीमा पर वापस भेजते हुए दिखाया गया है। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा: हरियाणा में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान कर, उन्हें बीएसएफ के माध्यम से सीमा पर वापस भेजा जा रहा है। देश की सुरक्षा से समझौता नहीं होगा।”

ख़बरों की माने तो, सीएम सैनी ने यह भी कहा कि जो भी भारत की अखंडता और एकता को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। Haryana news