Haryana news : हरियाणा में साइबर ठगों ने पुलिस अफसरों के व्हाट्सएप किये हैक, लोगों को मैसेज भेजकर कही ये बात...
Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। साइबर ठगों ने सोनीपत जिले के गन्नौर के एसीपी ऋषिकांत समेत कई पुलिस अधिकारियों के व्हाट्सएप अकाउंट हैक कर लिए। हैकिंग के बाद आरोपियों ने अधिकारियों के परिचितों और सहयोगियों को मैसेज भेजकर रुपये मांगने शुरू कर दिए।
मिली जानकारी के अनुसार एसीपी ऋषिकांत के साथ-साथ पुलिस लाइन में तैनात एएसआई राजेश और मोहाना थाना प्रभारी मोहन सिंह का व्हाट्सएप अकाउंट भी साइबर ठगों के निशाने पर आया। हैकर्स ने उनके नाम से परिचितों और विभागीय कर्मचारियों को संदेश भेजकर तत्काल रुपये भेजने का दबाव बनाया। जब संबंधित लोगों के पास संदिग्ध मैसेज आने लगे तो अधिकारियों को मामले की भनक लगी। इसके बाद उन्होंने तुरंत उच्चाधिकारियों को सूचित किया और साइबर क्राइम सेल में शिकायत दर्ज कराई।Haryana news
जानकारी के मुताबिक, एसीपी ऋषिकांत ने बताया कि उन्होंने समस्या की जानकारी मिलते ही अपना व्हाट्सएप एप्लिकेशन डिलीट कर दोबारा इंस्टॉल कर लिया है। फिलहाल साइबर क्राइम सेल ने जांच शुरू कर दी है।Haryana news