{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Haryana news : हरियाणा में इन 18 गांवों के किसानों की होगी बल्ले-बल्ले, इस जगह बसाया जायेगा औद्योगिक शहर

 
Haryana news : हरियाणावासियों के लिए ख़ुशी की खबर है। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक बन रहे ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे किनारे औद्योगिक शहर बसाने की सरकार तैयारी कर रही है। इसके लिए फरीदाबाद और पलवल के नौ गांव की नौ हजार एकड़ जमीन ली जाएगी। यह औद्योगिक शहर एचएसआइआइडीसी बसाएगा। इतना ही नहीं हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण भी अपने सेक्टरों का दायरा बढ़ाने जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, इसके लिए ग्रेटर फरीदाबाद के 18 गांव की साढ़े चार हजार एकड़ जमीन ली जाएगी। अब जमीन अधिग्रहण करने की बजाए सरकार जमीन खरीदती है। इसलिए किसानों को सरकार के ebhoomi.jamabandi.com.nic.in पर आवेदन करना होगा। आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2025 है। आवेदन करने वालों की ही जमीन सरकार खरीदेगी।Haryana news

जानकारी के मुताबिक सरकार के इस कदम से एक्सप्रेसवे किनारे और नए सेक्टरों में जमीन के दामों में जबरदस्त उछाल आने की संभावना है। साथ ही इस क्षेत्र में बिल्डर लाबी भी पूरी तरह से सक्रिय हो जाएगी ताकि वह भी टाउनशिप बसा सकें। 

फरीदाबाद के छांयसा और मोहना गांव हैं। जबकि पलवल के मोहियापुर, बागपुर कलां, बागपुर खुर्द, बहरौला, हंसापुर, सोलड़ा, थंथरी हैं। इन सभी गांव की नौ हजार एकड़ जमीन ली जानी प्रस्तावित है। Haryana news