{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Haryana news : हरियाणा में आयुष्मान कार्डधारकों के लिए जरूरी खबर, अब नहीं मिलेगा मुफ्त ईलाज 

 
Haryana news : हरियाणा में आयुष्मान कार्डधारकों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। हरियाणा में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आइएमए) से जुड़े निजी अस्पतालों में आज से गरीबों को प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना के तहत मुफ्त उपचार की सुविधा उपलब्ध नहीं होगी।

जानकारी के मुताबिक, आइएमए के प्रतिनिधियों ने बुधवार को स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल के साथ हुई बैठक में स्पष्ट किया कि सरकार को पहले बकाया प्रतिपूर्ति राशि का भुगतान करना होगा, तभी वे योजना के लाभार्थियों का उपचार करेंगे।Haryana news

स्वास्थ्य सचिव के साथ वर्चुअल बैठक में आइएमए के अध्यक्ष डॉ. महावीर पी जैन, पूर्व अध्यक्ष डा. अजय महाजन, महासचिव धीरेंद्र के सोनी और आयुष्मान प्रकोष्ठ के चेयरमैन सुरेश अरोड़ा ने अपनी मांगों पर जोर दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, आइएमए के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. डीएस जसपाल और स्थायी समिति के सदस्य डॉ. अनिल मलिक ने नरम रुख अपनाते हुए कहा कि हड़ताल समस्या का समाधान नहीं है।

अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल ने भी हड़ताल के निर्णय पर पुनर्विचार का अनुरोध करते हुए कहा कि इससे गरीब मरीजों को नुकसान होगा, जो समय पर और सस्ता इलाज प्राप्त करते हैं।Haryana news