{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Haryana news : हरियाणा के इस गांव में फिर दिखा तेंदुआ, लोगों में दहशत का माहौल

 
Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर आई है। गन्नौर शहर के साथ लगते गांव गुमड़ के खेतों में तेंदुआ होने की चर्चा से आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें गुमड़ गांव के खेतों में तेंदुए के घूमने का दावा किया जा रहा है। वीडियो मिलने के बाद प्रशासन भी अलर्ट हो गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, गांव गुमड निवासी नरेश ने बताया कि ड्रेन के पास उनके खेत हैं। उनमें गन्ने की खेती की गई है। तीन दिन पहले उनको गन्ने के खेत में तेंदुआ घुसता हुआ दिखाई दिया था। वहीं बुधवार को भी किसान सचिन ने खेत में तेंदुआ देखा तो तुरंत डायल 112 को सूचना दी। डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। साथ ही वन विभाग को भी सूचित किया गया। वही साथ लगते खेतों में तेंदुए के पैरों के निशान भी देखे गए हैं, जिसके बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। Haryana news

जानकारी के मुताबिक, कुछ लोग अब तो अपने घर से बाहर निकलने से भी डरने लगे हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की कि जल्द से जल्द मामले की सच्चाई का पता लगाया जाए, ताकि वहां रहने वाले लोगों को खौफ से निजात मिले।