{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Haryana news : हरियाणा में बड़ा हादसा, पीवीसी गोदाम में लगी भीषण आग

 

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। बहादुरगढ़ में अवैध पीवीसी गोदाम में भीषण आग लग गई। यह आग झज्जर रोड़ पर त्रिवेणी स्कूल के पास लगी।

जानकारी के मुताबिक, आग से लाखों रुपये का प्लास्टिक का कबाड़ जल कर राख हो गया। गोदाम के साथ लगती कार वर्कशॉप में भी आग फैलने का खतरा बना हुआ है। बचाव के लिए वर्कशॉप से गाड़ियां बाहर निकली जा रही हैं। Haryana news

मिली जानकारी के अनुसार, श्री बालाजी ट्रेडर के नाम से अवैध पीवीसी गोदाम चल रहा था। पास के एसएलडी ऑटो मोबाइल कार सेल परचेज सेंटर और शाम मोटर्स वर्कशॉप में आग फैलने का खतरा बना हुआ है। फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ियां मौके पर आग पर काबू पाने में जुटी हुई हैं।प्लास्टिक अत्यंत ज्वलनशील होने के कारण आग पर काबू पाने में मुश्किल हो रही है। फिलहाल अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। Haryana news