Haryana news : हरियाणा विधानसभा में गूंजा मनीषा मौत का मामला, CM सैनी ने विपक्ष को दिया करारा जवाब
Haryana news : हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने विपक्ष को कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि मनीषा बेटी के मामले पर राजनीति करना बंद करें। उन्होंने कहा कि विपक्ष केवल अनावश्यक हंगामा कर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है, जबकि इस विषय पर प्रश्नकाल में सवाल पहले से ही सूचिबद्ध है और उस पर चर्चा भी होनी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कि भिवानी की बेटी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं।
मुख्यमंत्री हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान विपक्ष द्वारा सदन की कार्यवाही में व्यवधान डालने पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे।Haryana news
मुख्यमंत्री ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस और वर्तमान भाजपा सरकार के कार्यकाल में जमीन आसमान का अंतर है। कांग्रेस राज में कानून-व्यवस्था की स्थिति बद से बदतर थी। उस समय तो एफआईआर तक दर्ज नहीं होती थी, जिससे पीड़ित दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर होते थे। इनके विपरीत आज तुरंत कार्रवाई की जा रही है।
उन्होंने कहा कि आज विपक्ष दिखावा कर रहा है, जबकि जनता को कांग्रेस के कृत्य अच्छी तरह याद हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार सदन में कुछ युवा विधायक चुनकर आए हैं, जिन्हें शायद यह अंदाज़ा भी नहीं होगा कि कांग्रेस शासनकाल में प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति कितनी शर्मनाक और दयनीय थी।Haryana news