{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Haryana news : हरियाणा में स्कूल वैन का टायर फटने से हुआ बड़ा हादसा, एक छात्र की हुई मौत

 

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। झज्जर जिले के गांव गुढ़ा के पास एक निजी स्कूल वैन का टायर फटने से हुआ बड़ा हादसा हो गया।

जानकारी के मुताबिक, हादसे में गहरी छोटे लगने के कारण एक मासूम छात्र की मौके पर मौत हो गई व कई छात्र घायल हो गए।  सड़क हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। Haryana news

मिली जानकारी के अनुसार जिले के गांव दुजाना के पास स्थित एसएफएस स्कूल वैन हादसे का शिकार हुई है।  मृतक की पहचान हितांश पुत्र संदीप के रूपए में हुई, जो तीसरी क्लास का छात्र था।