Haryana news : हरियाणा के इन लोगों का सपना हुआ साकार, CM सैनी ने बांटे आवास पत्र
Haryana news : हरियाणावासियों के लिए ख़ुशी की खबर है। मुख्यमंत्री शहरी और ग्रामीण आवास के लाभार्थियों को आंवटन पत्र वितरण कार्यक्रम में सीएम सैनी ने पंचकूला में शिरकत की। अपने संबोधन में सीएम सैनी ने कहा आज केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि ऐसा अवसर है जब हजारों परिवारों का अपने घर का सपना पूरा होगा। सीएम ने कहा शहरी आवास योजना के लाभार्थियों को अंतरिम मलकीयत प्रमाण पत्र दिए जा रहे हैं।
ग्रामीण विकास योजना 2.0 के तहत 58 गांवों के 3884 परिवारों को प्लॉट आवंटन का पत्र मिल रहा है। इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सैनी ने मंच से खड़े होकर ऑडिटोरियम में मौजूद लाभार्थियों के साथ सेल्फी ली। सीएम ने कहा जिन परिवारों का सपना पूरा होने जा रहा है मैं उनकों शुभकामनाएं देता हूं।Haryana news
सीएम सैनी ने कहा बीते 11 साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना जीवन गरीबों के उत्थान में लगाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा की डबल इंजन की सरकार हर गरीब के सिर पर छत के मिशन पर काम कर रही है। देश में केंद्र सरकार और हरियाणा में प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री ग्रामीण और शहरी आवास योजना को धरातल पर उतार रही है।
सीएम ने कहा प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत 30 गज के प्लॉट शहरों में गरीबों को दिए गए हैं। इस दौरान सीएम सैनी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। Haryana news