{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Haryana news : हरियाणा के इस तहसील कार्यालय में जमकर छलके जाम, विडियो आया सामने 

 
Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। अंबाला के लघु सचिवालय स्थित तहसील कार्यालय परिसर से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें कुछ लोग शराब के नशे में पंजाबी गानों पर झूमते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

वीडियो में दो व्यक्ति पंजाबी गीतों पर नाचते हुए दिख रहे हैं, जबकि तीसरा व्यक्ति टेबल पर शराब के पैग बनाता नजर आ रहा है। टेबल पर देसी शराब की बोतल, पकोड़े, जरदे का पैकेट और सिगरेट की डिब्बी भी स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है। इनमें से एक व्यक्ति शराब से भरा ग्लास लेकर डांस करता दिख रहा है। वायरल वीडियो में बज रहे गीत की पंक्तियाँ — "तू नहीं बोल दी रका नी, तू नहीं बोल दी, तेरे च’ तेरा यार बोलदा..." स्पष्ट रूप से सुनाई दे रही हैं।Haryana news

मिली जानकारी के अनुसार वीडियो में दिख रहे लोग सरकारी कर्मचारी नहीं हैं, बल्कि प्राइवेट व्यक्ति बताए जा रहे हैं। इन पर पूर्व में भी शिकायतें की जा चुकी हैं। 2005 में पूर्व पार्षद ओंकार नाथी ने संबंधित विधायक को शिकायत सौंपी थी, जबकि 2021 में तत्कालीन गृह मंत्री अनिल विज को भी इस मामले से अवगत कराया गया था। इसके बावजूद इनकी तहसील परिसर में लगातार आवाजाही और दखल बना हुआ है। अब तक किसी प्रकार की सख्त कार्रवाई नहीं की गई है।

जानकारी के मुताबिक, तहसीलदार प्रियंका ने इस मामले पर कहा, "मेरे संज्ञान में यह मामला पहले नहीं था। जहां तक प्राइवेट व्यक्ति बीर सिंह की बात है, तो उन्हें लंबे समय से तहसील परिसर में आने नहीं दिया जाता। वायरल वीडियो में कौन हैं, मैं उन्हें नहीं पहचानती। जांच के बाद ही इस विषय पर कुछ कहा जा सकेगा।"Haryana news