Haryana: हरियाणा में केवल इन महिलाओं को मिलेंगे ₹2100 प्रतिमाह, सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला
Haryana: हरियाणा में महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है, सरकार जल्द ही महिलाओं के हित में ‘लाडो लक्ष्मी योजना’ शुरू करने वाली है, जिसके तहत सभी पात्र महिलाओं को हर महीने 2100 रूपए महीना मिलने वाले है।
मिली जानकारी के अनुसार, ‘लाडो लक्ष्मी योजना’ के तहत, 45.62 लाख महिलाओं को ₹2100 प्रतिमाह की आर्थिक सहायता दी जाएगी। जानकारी के मुताबिक, इस योजना का लाभ उन महिलाओं को मिलेगा, जिनकी उम्र 23 से 60 वर्ष के बीच है, जिनके पति- पत्नी की वार्षिक आय ₹3 लाख से अधिक नहीं है। Haryana News
मिलेगा लाभ
जानकारी के मुताबिक, पहले चरण में गरीबी रेखा के नीचे आने वाली लगभग 25 लाख महिलाओं को ₹2100 प्रतिमाह देने का प्रस्ताव था, जिनकी वार्षिक आय ₹1।80 लाख तक है। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, अब उनके निर्देशों के अनुसार, पहले चरण में ही सभी पात्र महिलाओं को लाभ दिया जाएगा। शर्त यह होगी कि पति-पत्नी की वार्षिक आय ₹3 लाख से कम हो और महिला किसी प्रकार की पेंशन प्राप्त न कर रही हो। Haryana News
लागू होगी योजना
जानकारी के मुताबिक, सरकार का मानना है कि योजना को दो चरणों में लागू करने से लाभ कम और नुक्सान ज्यादा होगी। इसलिए इसे एक ही चरण में शुरू किया जाएगा। मुख्यमंत्री कार्यालय में इस पर सहमति बन चुकी है। मिली जानकारी के अनुसार, यह योजना हरियाणा दिवस यानी 1 नवंबर 2025 से शुरू की जाएगी। मुख्यमंत्री इस अवसर पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम में योजना का शुभारंभ करेंगे। Haryana News
बजट में प्रावधान
मिली जानकारी के अनुसार, वर्ष 2025- 26 के बजट में ‘लाडो लक्ष्मी योजना’ के लिए ₹5000 करोड़ का प्रावधान किया गया है। हर महीने 45.6 लाख महिलाओं को ₹2100 देने पर सरकार पर ₹980 करोड़ वार्षिक खर्च आएगा। पहले ही सरकार द्वारा पेश किए बजट में इसका प्रावधान किया जा चुका है। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, 2029 के विधानसभा चुनाव तक इस योजना में बजट की कोई समस्या नहीं आएगी। अगर सरकार केवल ₹1.80 लाख वार्षिक आय वाली महिलाओं को ही शामिल करती, तो यह खर्च ₹450 करोड़ वार्षिक तक सीमित रह सकता था।