{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Haryana: हरियाणा में निजी स्कूल खोलना हुआ बिल्कुल आसान, ये रहेगा नया प्रोसेस 

 

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में अब आठवीं, दसवीं और बारहवीं कक्षा तक प्राइवेट स्कूल खोलना अब बिल्कुल आसान हो गया है। इसके लिए अब 15 दिन में ही अनुमति मिल जाएगी। Haryana Private School

जानकारी के मुताबिक, साथ ही आवेदन करने के 45 दिन में स्कूल को मान्यता मिल जाएगी। HBSE भिवानी के अलावा CBSE नई दिल्ली अथवा अन्य विद्यालय शिक्षा बोर्ड से संबद्धता के लिए अनापत्ति प्रमाणपत्र 30 दिन में जारी कर दिया जाएगा। Haryana Private School

मिली जानकारी के अनुसार, माध्यमिक शिक्षा विभाग की तीनों सेवाओं को सेवा का अधिकार अधिनियम में शामिल कर लिया गया है। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए पदाभिहित अधिकारी, प्रथम शिकायत निवारण प्राधिकारी तथा द्वितीय शिकायत निवारण प्राधिकारी भी अधिसूचित किए हैं। Haryana Private School

माध्यमिक शिक्षा निदेशालय की निजी विद्यालय शाखा के शाखा अधिकारी पदाभिहित अधिकारी होंगे, जबकि संयुक्त-अपर निदेशक प्रशासन प्रथम शिकायत निवारण प्राधिकारी तथा माध्यमिक शिक्षा निदेशक द्वितीय शिकायत निवारण प्राधिकारी होंगे।