Haryana: हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 11 हजार की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथों गिरफ्तार
Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए राज्य सतर्कता एंव भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, गुरूग्राम द्वारा शिकायतकर्ता की शिकायत पर कार्यवाही करते हुए दिनांक 5.8.2025 को आरोपी शमशेर, हल्का पटवारी, बालावास जाट तहसील बावल, जिला रेवाड़ी को शिकायतकर्ता से 11,000/-रुपये (ग्यारह हजार रूप्ये) नकद बतौर रिश्वत लेते हुए बावल तहसील से रंगे हाथो गिरफ्तार किया गया।
इस सम्बन्ध में आरोपी के विरूद्ध अभियोग संख्या 29 दिनांक 5.8.2025 धारा 7 पीसी एक्ट थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, गुरूग्राम में दर्ज किया गया है। आरोपी को कल माननीय न्यायालय रेवाड़ी में पेश किया जाएगा।
शिकायतकर्ता ने राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो गुरूग्राम को दी गई शिकायत में आरोप लगाया है कि उसके पिता का देहान्त दिनांक 19.1.2024 को हो गया था। उसके पिता के नाम जमीन का विरासत इन्तकाल उसके व उसके भाई के नाम राजस्व रिकार्ड में दर्ज करने की एवज में आरोपी शमशेर सिंह, हल्का पटवारी बालावास जाट द्वारा उससे 20,000/-रु नकद रिश्वत की मांग की गई।
इस राशि में से वह 9,000/-रु पहले ही आरोपी शमशेर पटवारी उपरोक्त को दे चुका है। अब आरोपी बकाया राशि 11,000/-रु नकद रिश्वत की माँग कर रहा है।