{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Haryana Police Transfer 2026: हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 7 IPS और 39 HPS अधिकारियों के हुए तबादले

हरियाणा सरकार ने पुलिस विभाग में किया बड़ा फेरबदल। 7 IPS और 39 HPS अधिकारियों के हुए तबादले, जारी हुई सूची।
 

चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। 7 IPS और 39 HPS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। प्रदेश सरकार की और से तबादला सूची जारी की गई है। राज्यपाल ने तत्काल प्रभाव से आदेश जारी किए हैं। प्रदेश में कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने की कोशिश की जा रही है, जिस कारण ट्रांसफर किए जा रहे हैं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों (SP) और वरिष्ठ अधिकारियों को इधर-उधर स्थानांतरित किया गया है। यह कदम कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से उठाया गया है।