{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Haryana: हरियाणा के हर गांव में चलेगी रोडवेज बसें, परिवहन मंत्री विज ने किया बड़ा ऐलान

 

Haryana: हरियाणा प्रदेश के सभी ग्रामवासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा प्रदेश में कई गांवों के अंदर रोडवेज बसें नहीं जा रही है। इससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अब ग्रामीणों को परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी। क्योंकि हरियाणा सरकार ने हरियाणा प्रदेश के सभी गांवों में रोडवेज बस सेवा शुरू करने का फैसला कर लिया है।

इस संदर्भ में हरियाणा प्रदेश के परिवहन मंत्री अनिल विज ने रोडवेज विभाग के सभी अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। अब हर गांव में सार्वजनिक परिवहन की सुविधा उपलब्ध होगी इससे ग्रामीणों को यात्रा करने में आसानी होगी। महाप्रबंधकों को अपने जिलों में बस सेवा सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।

परिवहन मंत्री अनिल विज के निर्देश पर महानिदेशक ने सभी महाप्रबंधकों को प्रत्येक गांव में ग्रामीणों को बस सुविधा उपलब्ध कराने का आदेश जारी कर दिया है।

कैबिनेट मंत्री अनिल विज के आदेश बाद इससे प्रत्येक गांव में सार्वजनिक परिवहन की उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी। सभी महाप्रबंधकों को कहा गया है कि व्यवहार्यता के मुताबिक अपने संबंधित जिलों के प्रत्येक गांवों में बस सेवा उपलब्ध करवाना सुनिश्चित की जाए ताकि प्रत्येक गांवों के यात्रियों को हरियाणा रोडवेज की सुविधा मिल सकें।