Haryana: हरियाणा में SP ने लिया 4 पुलिसकर्मियों पर बड़ा एक्शन, 2 सस्पेंड, तीसरा बर्खास्त, चौथे को पद से हटाया
Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। गोरक्षक को सरेआम चोटी पकड़कर घसीटने और मारपीट करने के मामले में हरियाणा के पानीपत जिले में 4 कर्मचारियों पर बड़ा एक्शन लिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, शिकायत मिलने के महज 10 घंटे के भीतर SP लोकेंद्र सिंह ने 2 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, इसके अलावा एक SPO को नौकरी से बर्खास्त किया है। साथ ही हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के तहत लगे ड्राइवर पर भी कार्रवाई करने के लिए विभाग को पत्र लिख दिया है।
इन पर हुई कार्रवाई
मिली जानकारी के अनुसार, SP ने मामले में कड़ा संज्ञान लेते हुए ERV 560 के इंचार्ज EHC सुशील और सनौली नाका इंचार्ज EASI शिवकुमार को सस्पेंड किया गया है। Haryana News
वहीं, SPO सकंद को बर्खास्त किया गया है। इसके अलावा HKRN के तहत लगे ड्राइवर कुलदीप पर कार्रवाई की सिफारिश की है। कुलदीप को फिलहाल ड्यूटी से हटा दिया गया है।
जानिए पूरा मामला...
पशु तस्करी की सूचना दी
जानकारी के मुताबिक, SP को दी शिकायत में करन ने बताया कि वह सनौली रोड का रहने वाला है। 16 अप्रैल को अवैध पशु तस्करी की गुप्त सूचना पर वह टीम के साथ सनौली थाने पहुंचे। Haryana News
जहां उन्होंने पुलिस को सूचित किया। सनौली थाना पुलिस यमुना नाका पर खड़ी हो गई। इसके बाद डायल 112 को सूचित किया। पानीपत की ओर से एक बोलेरो गाड़ी आई।
पुलिस की मदद से गाड़ी रुकवाई
मिली जानकारी के अनुसार, जिसको पुलिस की मदद से रूकवाया। उसमें 6 पशु थे। जिनमें चारे-पानी की कोई व्यवस्था नहीं थी। पशुओं को ठूंस-ठूंस कर भरा गया था। जानकारी के मुताबिक, पुलिस द्वारा पशुओं की रसीद मांगने पर गाड़ी में सवार लोग कोई कागज पेश न कर पाए। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, ये कार्रवाई नाके पर मौजूद पुलिस कर्मचारियों की तरफ से की गई। मिली जानकारी के अनुसार, करन का आरोप है कि कुछ देर बाद डायल 112 वापस आई और उसे रिश्वत देने का प्रयास करती है। उसने रिश्वत लेने से मना कर दिया।
ट्रक भी रुकवाया
मिली जानकारी के अनुसार, कुछ देर बाद एक बड़ा ट्रक पानीपत की ओर से आया। जिसके अंदर भी करीब 25-30 भैंसें ठूंस-ठूंस कर भरी गई थीं। ट्रक को यमुना नाके पर पुलिस की मदद से रोका गया। Haryana News
जानकारी के मुताबिक, दोनों गाड़ियां यमुना पुल पर पुलिस नाके पर रोकी गई थीं। इसी दौरान गाड़ियां बहुत तेज गति से उत्तर प्रदेश की तरफ चली गईं।
पुलिसकर्मियों ने पीटा
जानकारी के मुताबिक, जब उसने इस बारे में डायल 112 पुलिसकर्मियों से पूछा गया कि आप यह गाड़ी थाने में ले गए थे, तो यह यूपी की ओर कैसे चली गई। इसी बात पर पुलिसकर्मी तैश में आ गए और उसके साथ गाली-गलौज करनी शुरू कर दी। Haryana News
मिली जानकारी के अनुसार, इसके बाद उससे मारपीट की और ट्रक जाने दिया। पुलिसकर्मी ने उसकी चोटी पकड़ कर उखाड़ने का प्रयास किया। उसने कहा कि इससे उसकी धार्मिक भावनाएं आहत की गईं।
गोरक्षक बोले-
मिली जानकारी के अनुसार, करण का कहना है कि सनौली रोड पर मौजूद पुलिस कर्मचारियों के व्यवहार से एहसास होता है कि यह पुलिस कर्मचारी अवैध पशु तस्करों के साथ मिले हुए हैं, जो कि रात के समय पशु तस्करों से पैसों की वसूली करते हैं।