{"vars":{"id": "123258:4912"}}

 Haryana Roadways E-Bus Pass Update: सीएम नायब सैनी की घोषणा लागू, सोनीपत के 25 हजार विद्यार्थियों को सीधा लाभ

हरियाणा में अब इलेक्ट्रिक बसों में भी विद्यार्थियों के बस पास मान्य होंगे। रोजाना 150 किमी तक कर सकेंगे सफर।
 

हरियाणा : हरियाणा में विद्यार्थियों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। यहां अब ई-बसों में भी विद्यार्थियों के बस पास मान्य होंगे। हरियाणा रोडवेज की इलेक्ट्रिक बसों में भी विद्यार्थी बस पास को दिखाकर सफर कर सकेंगे।  विद्यार्थी बस पास के माध्यम से एक दिन में अधिकतम 150 किलोमीटर तक सफर कर सकेंगे। 

बता दें कि मुख्यमंत्री नायब सैनी ने 28 मई को पानीपत में विद्यार्थियों के बस पास को इलेक्ट्रिक बसों में लागू करने की घोषणा की थी। अब विभाग की ओर से इसे लागू कर दिया गया है। सोनीपत में करीब 25 हजार विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। बिना अतिरिक्त किराया दिए यात्रा कर सकेंगे।

सोनीपत डिपो से 15 ई-बसें चलाई जा रही है। इन बसों का सोनीपत से दिल्ली आईएसबीटी, गोहाना, गन्नौर और पानीपत तक संचालन हो रहा है।  यह फैसला शिक्षा को प्रोत्साहित करने और छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। ताकि बच्चों को आवगमन की सुविधा मिल सके ताकि वे बिना किसी बाधा के शिक्षा प्राप्त कर सकें।