{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Haryana: हरियाणा से चलने वाली ये ट्रेनें 1 महीने के लिए रद्द, देखें पूरी लिस्ट 

 

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के नारनौल से रेल यात्रा करने वाले यात्रियों को के लिए बुरी खबर आई है क्योंकि उन्हें अगस्त महीने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 

जानकारी के मुताबिक, रेलवे द्वारा रेवाड़ी-नारनौल स्टेशन के बीच इंटरलॉकिंग कार्य शुरू किए जाने के चलते 8 ट्रेनों को एक महीने के लिए रद्द कर दिया गया है, जबकि कुछ के मार्गों में बदलाव किया गया है। एक अगस्त से शुरू हो रहे इस कार्य के कारण इस रूट पर ट्रेन सेवाएं काफी प्रभावित रहेंगी। Haryana News

गाड़ी संख्या 19619 फुलेरा-रेवाड़ी एक्सप्रेस ट्रेन 1 से 27 अगस्त तक नहीं चलेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 19622 रेवाड़ी-फुलेरा एक्सप्रेस रेलसेवा 2 से 28 अगस्त तक रद्द रहेगी। वहीं गाड़ी संख्या 14705 भिवानी-ढहर का बालाजी 20 से 27 अगस्त तक तथा ट्रेन संख्या 14706 ढहर का बालाजी जयपुर-भिवानी एक्सप्रेस 20 से 27 अगस्त तक नहीं चलेगी। Haryana News

गाड़ी संख्या 19620 रेवाड़ी-फुलेरा ट्रेन 20 से 27 अगस्त तक तथा ट्रेन संख्या 19621 फुलेरा से रेवाड़ी एक्सप्रेस 20 से 27 अगस्त तक आठ ट्रिप रद्द रहेगी। गाड़ी संख्या 19617 मदार-रेवाड़ी एक्सप्रेस भी 20 अगस्त से 27 अगस्त तक आठ ट्रिप तथा गाड़ी संख्या 19618 20 से 27 अगस्त तक नहीं चलेगी। Haryana News

इन ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन

गाड़ी संख्या नंबर-14087 दिल्ली-जैसलमेर ट्रेन 1 से 27 अगस्त अपने निर्धारित रेवाड़ी-रिंग्स-फुलेरा के स्थान पर रेवाड़ी-अलवर-जयपुर-फुलेरा मार्ग से चलेगी। वहीं गाड़ी संख्या 14088 फुलेरा-रिंग्स-रेवाड़ी के स्थान पर फुलेरा-जयपुर-अलवर-रेवाड़ी चलेगी। Haryana News

ट्रेन संख्या 14087/14088 रुणिचा एक्सप्रेस तथा गाड़ी संख्या 22452 चंडीगढ़ बांद्रा टर्मिनल रेल सेवा 3 अगस्त, 6 अगस्त, 10 अगस्त, 13 अगस्त, 17 अगस्त, 20 व 27 अगस्त चंडीगढ़ से अपने निर्धारित स्थान रेवाड़ी-रिंग्स-फुलेरा के स्थान पर रेवाड़ी-अलवर-जयपुर होती हुई जाएगी। Haryana News

ये ट्रेन चलेंगी नियमित

गाड़ी संख्या 09633 रेवाड़ी-रिंग्स-रेवाड़ी स्पेशल रेल सेवा एक, दो, चार, आठ, नौ, 14, 15 व 16 अगस्त को चलेगी। यह रेल सेवा रेवाड़ी से रात दस बजकर 50 मिनट पर चलकर नारनौल 11 बजकर 39 मिनट पर आएगी व रिंग्स रात एक बजकर 35 मिनट पर पहुंचगी। Haryana News

ट्रेन संख्या 09634 रिंग्स-रेवाड़ी-रिंग्स स्पेशल रेल सेवा दो, तीन, पांच, नौ, दस, 15, 16 व 17 अगस्त को चलेगी। यह ट्रेन रिंग्स से सुबह दो बजकर 20 मिनट पर चलेगी, जो नारनौल सुबह तीन बजकर 55 मिनट पर पहुंचेगी।

जयपुर-भिवानी-जयपुर स्पेशल ट्रेन संख्या नंबर 09733 दो, तीन, पांव, नौ, दस, 15, 16 व 17 अगस्त को जयपुर से सुबह सात बजे चलेगी, जो रिंग्स सुबह सवा आठ बजे तथा नारनौल सुबह सवा दस बजे पहुंचेगी। वहीं गाड़ी संख्या 09734 भिवानी से शाम को 16 बजकर पांच मिनट पर चलेगी, जो रेवाड़ी शाम को छह बजकर 15 मिनट पर आएगी। Haryana News

 यह ट्रेन नारनौल 19 बजकर 19 मिनट पर तथा रिंग्स रात को नौ बजकर दस मिनट पर पहुंचेगी। Haryana News

दैनिक रेलयात्री संघ के प्रधान गणेश शर्मा ने बताया कि लोगों को एक माह इन ट्रेनों के हिसाब से ही अपनी यात्रा का शेड्यूल बनाना चाहिए। उन्होंने बताया कि दो जो स्पेशल ट्रेनें चली हैं। इनके लिए रेलयात्री संघ बहुत दिनों से मांग कर रहा था।