{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Haryana: मच्छरों से बचाया तो चोरों ने उड़ाया, 16 भैंसे हो गई रातों रात गायब...

 

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। शुक्रवार देर रात करीब हरियाणा के रोहतक जिले के गांव खैरडी में अज्ञात पशु चोर कई परिवारों की 16 भैंसें चोरी कर ले गए। जानकारी के मुताबिक, चोरी की गई भैंसों की कीमत लगभग 12 लाख रुपये है।

मिली जानकारी के अनुसार, खैरडी गांव के कुछ ग्रामीण अपनी भैंसों को रात को मच्छरों से बचाने के लिए गांव के ही तालाब में छोड़ देते हैं। भैंसों की रखवाली के लिए एक या दो घंटे बाद पशु मालिक बारी-बारी से ड्यूटी देते हैं। Haryana News 

जानकारी के मुताबिक, रात को पशुपालकों ने अपनी 16 पशुओं को तालाब में मच्छरों से बचाव के चलते छोड़ा था। रात करीब 12 बजकर 30 मिनट पर एक पशुपालक अपनी ड्यूटी खत्म होने के बाद तालाब से वापस घर चला गया। Haryana News

कोई अता-पता नहीं

मिली जानकारी के अनुसार, दूसरा पशुपालक जब ड्यूटी देने पहुंचा तो उसे भैंस तालाब में नहीं मिली। आसपास के एरिया में तलाश की लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं लगा। इसी बीच पशुपालक आसपास के गांव में पशुओं को ढूंढने निकल गए, लेकिन पता नहीं लग पाया। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, इसके बाद गांव में मुख्य मार्ग पर लगे CCTV फुटेज चेक की गई तो उसमें दिखा कि करीब एक बजकर 19 मिनट पर उनके पशुओं को एक पशु चोर हांकता हुआ दादरी जिला की तरफ जा रहा है। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, उसके पीछे-पीछे एक गाड़ी भी चल रही। यही नहीं फुटेज में एक बाइक सवार भी दिखाई दे रहा है। ग्रामीणों को शक है कि अज्ञात पशु चोर उनकी भैंसों को चोरी करके ले गए हैं।