{"vars":{"id": "123258:4912"}}

उत्तराखंड: खाई में गिरी हरियाणा पर्यटकों की कार, 5 लोग गंभीर रूप से घायल

उत्तराखंड के चंपावत में हरियाणा के पर्यटकों की कार 70 मीटर गहरी खाई में गिरी। नींद की झपकी के कारण हुआ हादसा, 5 लोग घायल। पढ़ें पूरी खबर।

 

हरियाणा :  उत्तराखंड के चंपावत जिले में बुधवार सुबह-सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां हरियाणा पर्यटकों की कार  70 मीटर गहरी खाई में गिर गई। बताया जा रहा है कि चालक को नींद की झपकी आने से हादसा हुआ है। हादसे में चालक समेत पांच लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार,  हादसा बुधवार तड़के 3:21 बजे टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर चल्थी के नजदीक हुआ। घायलों की पहचान मोहित (33), अतुल (32) , अमनदीप (30), ड्राईवर आदित्य (32) तथा विवेक (32),  के रूप में हुई है। ये सभी लोग पिथौरागढ़ जिले में स्थित मुन्स्यारी घूमने आए थे। बताया जा रहा है कि कार मुन्स्यारी से चंपावत होते हुए टनकपुर की ओर जा रही थी। इस दौरान चल्थी के पास कार अचानक असंतुलित हो गई और गहरी खाई में गिर गई। 

हादसे की सूचना मिलते ही चल्थी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने सभी घायलों को एंबुलेंस की सहायता से उपचार के लिए अस्पताल में भेजा गया।