{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Haryana Weather: हरियाणा में इन जिलों में 3 दिन बारिश का अलर्ट, देखें ताजा अपडेट 

 

Haryana Weather: हरियाणा में लगातार मौसम बदलता जा रहा है। हरियाणा के सिरसा समेत कुछ जिलों में पिछले कुछ दिनों में तेज आंधी के साथ बरसात हो रही है। इतना ही नहीं कुछ इलाकों में तो तेज तूफान के साथ ओलावृष्टि भी हो रही है। 

आज हरियाणा में मौसम साफ रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आज (गुरुवार) मौसम साफ रहने के साथ धूप खिली रहेगी। Haryana Weather

मौसम विभाग के अनुसार, इसके बाद लगातार तीन दिन तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। साथ ही 16-18 मई तक प्रदेश के विभिन्न जिलों में बादल छाए रहने, हवाएं चलने, गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

विभाग ने अगले चार दिन (15 मई से 18 मई तक) बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार आज (15 मई) प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है। वहीं 16-18 मई तक प्रदेश के विभिन्न जिलों में बारिश होगी। Haryana Weather

16 मई को प्रदेश के 18 जिलों मेवात, पलवल, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, भिवानी, रोहतक, झज्जर, सोनीपत, पानीपत, करनाल, कैथल, जिंद, हिसार, फतेहाबाद और सिरसा में 25 फीसदी तक बारिश होने की संभावना है। 4 जिलों पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र में मौसम शुष्क रहेगा।

बारिश की संभावना

17 मई को राज्य के 9 जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत और रोहतक में 25 प्रतिशत तक बारिश हो सकती है। जबकि अन्य 13 जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। Haryana Weather

18 मई को राज्य के 13 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, जींद, हिसार, फतेहाबाद और सिरसा में 25 प्रतिशत तक बारिश हो सकती है। जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।