Haryana Weather: हरियाणा वाले हो जाए सावधान ! 2 बाद फिर लौटेगा मानसून
Haryana Weather: हरियाणा में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। आइए जानते है विशेषज्ञों की रिपोर्ट के मुताबिक, आज से अगले 3 दिन मौसम का हाल कैसा रहने वाला है, देखें आज की ताजा जानकारी...
मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा में आज (शुक्रवार) और कल (शनिवार) को भी बारिश कम होगी। आज 8 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। आज 14 जिलों में मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा। आज पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत और सोनीपत में बारिश का अनुमान है। Haryana Weather
वहीं शनिवार को भी किसी जिले में बारिश का अलर्ट नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार, दो दिन बाद 27 जुलाई से फिर से मानसून सक्रिय होगा और पूरे हरियाणा में फिर से बादल बरसेंगे। उस दिन पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरूक्षेत्र, करनाल, पानीपत और सोनीपत में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। Haryana Weather
आज का मौसम
IMD द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार, आज 14 जिलों में मौसम पूरी तरह से साफ रहने की संभावना है। वहीं बाकी बचे 8 जिलों- अंबाला, कुरूक्षेत्र, कैथल, पानीपत और सोनीपत में 0 से 25 प्रतिशत वहीं पंचकूला, यमुनानगर और करनाल में 25 से 50 प्रतिशत बारिश की संभावना जताई गई है। Haryana Weather
कमजोर पड़ा मानसून
मौसम विभाग के अनुसार, 26 जुलाई को बारिश की गतिविधियां कम देखने को मिलेंगी। मौसम साफ रहने की संभावना है। प्रदेश के सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है और यहां मौसम साफ रहेगा। Haryana Weather
वहीं अंबाला, कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद,पलवल और मेवात में 0 से 25 प्रतिशत ही बारिश की संभावना है, 2 जिलों पंचकूला और यमुनानगर में 25 से 50 प्रतिशत बारिश की संभावना है। Haryana Weather
27 जुलाई को अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, 24 से 26 जुलाई तक मानसून कमजोर पड़ने के बाद 27 से एक बार फिर से मानसून सक्रिय होगा। आईएमडी के अनुसार 27 जुलाई को 9 जिलों- सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, कैथल, भिवानी, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी और रेवाड़ी में 25 से 50 प्रतिशत बारिश की संभावना है। जबकि 12 जिलों- पंचकूला, अंबाला, कुरूक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, रोहतक, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल में 50 से 75 प्रतिशत बारिश की संभावना है। Haryana Weather
मौसम विभाग के अनुसार, यमुनानगर में 75 से 100 प्रतिशत बारिश की संभावना जताई गई है। 28 जुलाई को भी बारिश की संभावना को लेकर यही स्थिति रहेगी। इसके अलावा 27 जुलाई को 7 जिलों- पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, करनाल, पानीपत और सोनीपत में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि 28 जुलाई को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल के लिए बारिश का अलर्ट है।