{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Haryana Weather : हरियाणा के इन जिलों में बारिश के साथ होगी ओलावृष्टि, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट 

 

Haryana Weather : हरियाणा में आज पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा। आज शनिवार को 2 से 3 दिन तक प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिलेगी। हरियाणा के कई जिलों में आज झमाझम बारिश होगी। मौसम विभाग ने बारिश के साथ ओलावृष्टि की भी संभावना जताई है। आज कई स्थानों पर बारिश के साथ ओलावृष्टि होगी। मौसम विभाग ने 17 जिलों में येलो अलर्ट जारी कर दिया है।

इनमें सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, कैथल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, भिवानी, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, झज्जर, रेवाड़ी,  गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल शामिल हैं।

इस दौरान दक्षिण हरियाणा के कुछ हिस्सों में सुबह के समय धुंध भी छाई रह सकती है। मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से आज से बारिश की संभावना है। 

आगे मौसम 

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) के कृषि मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के मुताबिक अगर बादलवाई छाएगी तो कोहरे का असर कम होगा। उत्तरी राजस्थान पर एक च्रकवातीय सर्कुलेशन बन रहा है, जिसको अबर सागर से नमी मिलेगी। यह हवाएं राजस्थान से होते हुए हरियाणा में भी बारिश करेगी। बारिश के साथ कुछ स्थानों पर ओले भी गिर सकते है।

बादलवाई व बारिश की वजह से कई स्थानों पर तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। 12 जनवरी के बाद प्रदेश के कुछ इलाकों में घना कोहरा देखने को मिल सकता है। इससे दिन के तापमान में गिरावट आएगी।

लेकिन बारिश के बाद रात के तापमान में फिर से गिरावट होगी। बारिश के कारण नमी रहेगी जिससे तापमान में गिरावट तो आएगी, लेकिन वह जमाव बिंदु की ओर नहीं जाएगा।