{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Haryana Weather: हरियाणा के इन जिलों में आज बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि, विभाग ने जारी किया अलर्ट 

 

Haryana Weather: हरियाणा में मौसम से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा में लगातार मौसम बदलता जा रहा है। आज हरियाणा में होली के पर्व पर कुछ जिलों में तेज बारिश हुई और इस बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई । 

हरियाणा में बढ़ती गर्मी के बीच होली से पहले मौसम में बड़ा बदलाव हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार दोपहर बाद 3 जिलों में बारिश के साथ जमकर ओले गिरे हैं। 

इन जिलों में रेवाड़ी, चरखी दादरी और नूंह शामिल है। मौसम विभाग ने 14 मार्च से 16 मार्च तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बूंदाबांदी और हल्की बारिश की संभावना जताई है।

इसके अलावा 16 मार्च के बाद राजस्थान की सीमा से लगते हरियाणा के जिलों में तेज हवाएं और तूफान का सामना करना पड़ सकता है। प्रदेश में पिछले कुछ दिन से हर रोज तापमान में 1 डिग्री की बढ़ोतरी हो रही थी। जिस वजह से गर्मी बढ़ रही थी।

आगे का मौसम 

हरियाणा के सिरसा, फतेहाबाद, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, यमुनानगर, अंबाला, पंचकूला और चंडीगढ़ के इलाकों में गरज-चमक और धूल भरी हवाओं के साथ बिखरी हुई हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां होंगी।

बाकी बचे हरियाणा के जिलों जैसे हिसार, भिवानी, रोहतक, पानीपत, सोनीपत, दिल्ली, फरीदाबाद, गुड़गांव, पलवल, मेवात, रेवाड़ी, झज्जर, महेंद्रगढ़ और चरखी दादरी में बादलवाही के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी की गतिविधियां देखी जाएंगी। कुछ जगह तेज बारिश और ओले भी गिर सकते हैं।