{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Haryana Weather: हरियाणा में दिखा गर्मी का रौद्र रूप, आज से अगले 3 दिन ऐसा रहेगा मौसम, इस दिन होगी बरसात ?

 

Haryana Weather: हरियाणा में लगातार मौसम बदलता जा रहा है। हरियाणा में गर्मी ने भी अपना रौद्र रूप धारण कर लिया है जिससे पूरे प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ रही है। आइए जानते है आने वाले 3 दिनों तक हरियाणा का मौसम कैसा रहने वाला है और किस दिन तक बारिश होने वाली है। 

हरियाणा में गर्मी तेजी से बढ़ रही है। आने वाले तीन दिन तक प्रदेश लू की चपेट में रहेगा। उसके बाद 30 अप्रैल से प्रदेश में वर्षा होने की संभावना है। Haryana Weather

मौसम विभाग के अनुसार, वहीं शनिवार को राजस्थान के साथ लगते जिलों में आसमान में धूल छाई रही। फतेहाबाद जिले में आंधी चलने के कारण कुछ जगह पर पेड़ गिर गए। वहीं प्रदेश में रोहतक सबसे गर्म रहा। उसका अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री तक पहुंच गया है। 

भारत मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से प्रदेश के चारों जिलों में वर्षा की संभावना व्यक्त की थी। मगर शनिवार सुबह ही राजस्थान के साथ लगते हिसार व आस पास जिलों में धूल भरी आंधी चलती रही। दिन के समय गर्मी अधिक होने के कारण अधिकतर जिलों का तापमान 41 डिग्री से ऊपर चल रहा है। Haryana Weather

आने वाले 3 दिन बढ़ेगी गर्मी

मौसम विभाग के अनुसार, मौसम विज्ञानियों की माने तो आने वाले तीन दिन तक गर्मी बढ़ेगी। लू चलने से तापमान में वृद्धि होगी। उसके बाद प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ से तापमान में बदलाव होगा और उत्तर हरियाणा के जिलों में वर्षा होने की संभावना है। मौसम में बदलाव का असर एक और दो मई को भी रह सकता है।

हरियाणा के इन जिलों में तापमान

अंबाला में अधिकतम तापमान 41.4, न्यूनतम तापमान 22.1 डिग्री सेल्सियस रहा। भिवानी में अधिकतम तापमान 41.7, न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस रहा। Haryana Weather

फरीदाबाद में अधिकतम तापमान 41, न्यूनतम तापमान 21.8, गुरुग्राम में अधिकतम तापमान 39.9, न्यूनतम तापमान 20.8, हिसार में अधिकतम तापमान 41.5, न्यूनतम तापमान 21.1, करनाल में अधिकतम तापमान 41.5, न्यूनतम तापमान 20.4,नारनौल में अधिकतम तापमान 39.2, न्यूनतम तापमान 20.5, पानीपत में अधिकतम तापमान 40.8, न्यूनतम तापमान 20, रोहतक में अधिकतम तापमान 23.6, न्यूतनतम 22, सिरसा में अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है।