{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Haryana Weather: आज हरियाणा के 16 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, देखें क्या आपके जिले में होगी बरसात?

 

Haryana Weather: हरियाणा में बारिश का दौर शुरू हो गया है। हरियाणा में इस सप्ताह मौसम ने करवट ली है। रविवार रात और सोमवार को राज्य के कई हिस्सों में जोरदार बारिश हुई, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। हिसार, झज्जर, पानीपत, और रोहतक जैसे इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई।

16 जिलों में बारिश

आज 17 जून मंगलवार को राज्य के 16 जिलों में बारिश की संभावना है। जिलों में बारिश के बाद 18 जून से प्रदेश में प्री मानसून शुरू होने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बारिश की संभावना जताई गई है।

इन जिलों में होगी बारिश

आज बारिश वाले जिलों की बात करे तो आज पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, रेवाडी, महेंद्रगढ़, गुरूग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में येलो अलर्ट जारी हुआ है।

हरियाणा में मानसून की एंट्री

बात करें हरियाणा में मानसून की एंट्री की तो जून के अंत तक हरियाणा में भी मानसून आने की उम्मीद है। राज्य में सोमवार को हुई बारिश के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।