{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Haryana Weather: हरियाणा के इन जिलों में हवा के साथ होगी तेज बारिश, देखें मौसम पूर्वानुमान 

 

Haryana Weather: सूखे की कमी झेल रहे प्रदेश के लोगों के लिए अच्छी खबर है। बुधवार रात को हरियाणा में मौसम ने करवट ले ली है। दिनभर जहां आसमान में बादल छाए रहे, वहीं देश शाम को फतेहाबाद में तेज वर्षा के साथ हवा चली। 

वहीं हिसार और सिरसा जिले में भी तेज बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार आज वीरवार को मौसम पूरी तरह से करवट ले लेगा। जिससे आज पूरे दिन करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर व जींद में तेज हवा के साथ बारिश होगी। 

बारिश के बाद तापमान में आई गिरावट

बारिश के लिए 2 प्रमुख मौसम प्रणालियां जिम्मेदार हैं। पहला, पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर और उत्तरी पाकिस्तान के ऊपर सक्रिय है। दूसरा, इससे प्रेरित चक्रवातीय परिसंचरण पश्चिमी राजस्थान और सीमावर्ती क्षेत्रों में बना हुआ है। 

ये दोनों प्रणालियां पूर्व की ओर बढ़ेंगी और एक-दूसरे को मजबूत करेंगी। इसके प्रभाव से पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा और गरज-चमक की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।

4 दिनों से अधिकतम तापमान 25.0 से 27.0 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ था। कल रात और आज सुबह संभावित बारिश के बाद तापमान गिरकर 20.0 से 22.0 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।