{"vars":{"id": "123258:4912"}}

Haryana Weather: हरियाणा में आज तेज बारिश की चेतावनी ! देखें अगले 3 ऐसा रहेगा मौसम

 

Haryana Weather: हरियाणा में मौसम का मिजाज काफी तरह से बदल गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज हरियाणा के पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। 

मिली जानकारी के अनुसार, वहीं सुबह से ही 6 जिलों, हिसार, यमुनानगर पंचकूला, कुरुक्षेत्र, झज्जर और चरखी दादरी में बादल छाए हुए हैं। यहां बारिश के आसार बने हुए हैं। Haryana Weather

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के 10 जिलों सिरसा,फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में आज 0 से 25 प्रतिशत बारिश की संभावना है। Haryana Weather

जानकारी के मुताबिक, 8 जिलों कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में 25 से 50 प्रतिशत बारिश की संभावना है। इसके अलावा पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और कैथल में 75 से 100 प्रतिशत बारिश का अनुमान है। Haryana Weather

25 जुलाई को बारिश

25 जुलाई से मानसून कमजोर पड़ेगा और बारिश की गतिविधियां कम देखने को मिलेंगी। सिरसा व फतेहाबाद में बारिश की संभावना नहीं हैं और मौसम साफ रहेगा। इसके अलावा 12 जिलों कुरूक्षेत्र, कैथल, जींद, हिसार, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, झज्जर, रेवाड़ी, मेवात और पलवल में 0 से 25 प्रतिशत ही बारिश की संभावना है जबकि 8 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम और फरीदाबाद में 25 से 50 प्रतिशत बारिश की संभावना है। 25 जुलाई के लिए प्रदेश के किसी भी जिले में बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। Haryana Weather

26 जुलाई को मौसम 

26 जुलाई को भी मौसम 25 के जुलाई के जैसा ही मौसम रहने की संभावना जताई गई है। Haryana Weather

27 जुलाई को भी बारिश

IMD के अनुसार 27 जुलाई को 9 जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, रोहतक, भिवानी, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में 0 से 25 प्रतिशत बारिश की संभावना है। 10 जिलों अंबाला, कुरूक्षेत्र, कैथल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में 25 से 50 प्रतिशत बारिश की संभावना है। वहीं तीन जिलों पंचकूला, यमुनानगर और करनाल में 75 से 100 प्रतिशत बारिश की संभावना है।